लाइव न्यूज़ :

मोदी और केजरीवाल झगड़ना बंद करें, दिल्ली में ऑक्सीजन की पूरी आपूर्ति सुनिश्चित करें: कांग्रेस

By भाषा | Updated: April 24, 2021 18:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि कोरोना महामारी के इस संकट के दौरान दिल्ली में लोग ऑक्सजीन की कमी दम तोड़ रहे हैं, लेकिन इस समस्या को दूर करने की बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आपस में झगड़ रहे हैं।

पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन यह भी कहा कि दोनों नेता झगड़ना बंद करके राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन की पूरी आपूर्ति सुनिश्चित करें।

उन्होंने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया, ‘‘यह सिर्फ एक प्राकृतिक आपदा की वजह से नहीं हो रहा है, बल्कि इसका एक बड़ा कारण सरकार का अहंकार है।’’

माकन ने स्वास्थ्य संबंधी संसद की स्थायी समिति की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि अगर सरकार फरवरी महीने में चेत गई होती तो आज यह स्थिति नहीं होती।

उन्होंने कहा, ‘‘इस रिपोर्ट में ऑक्सीजन का उल्लेख 40 बार किया गया है। समिति ने सरकार को चेताया था, लेकिन सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ा। दुख की बात है कि आज कई जगहों और खासकर देश की राजधानी में ऑक्सीजन की कमी से लोग मर रहे हैं।’’

माकन ने कहा, ‘‘दिल्ली और केंद्र सरकार आपस में झगड़ रहे हैं, जबकि ऑक्सीजन की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हम नरेंद्र मोदी जी और ‘छोटे मोदी’ केजरीवाल जी से कहना चाहते हैं कि वे झगड़ना बंद करें। ऑक्सीजन की समस्या को दूर करने का प्रयास करें। आप दोनों बाद में तय कर लीजिएगा कि दिल्ली में शासन कौन करेगा।’’

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने पिछले एक साल में ऑक्सीजन भंडारण की व्यवस्था के लिए कोई प्रयास नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारत अधिक खबरें

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो