लाइव न्यूज़ :

Modi 3.0 Cabinet: एनडीए सरकार की पहली केंद्रीय कैबिनेट बैठक आवास योजना के तहत 3 करोंड़ घरों का ऐलान

By रुस्तम राणा | Updated: June 10, 2024 18:50 IST

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पात्र परिवारों की संख्या में वृद्धि से उत्पन्न आवास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 3 करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण और शहरी परिवारों को मकान निर्माण के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देPM मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में पहली केंद्रीय कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता कीसोमवार को मोदी 3.0 की पहली कैबिनेट बैठक में दो बड़े फैसले लिए गएपहला 3 करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण और शहरी परिवारों को मकान निर्माण के लिए सहायता प्रदान की जाएगीप्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी घरो में बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में पहली केंद्रीय कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। मोदी 3.0 की पहली कैबिनेट बैठक में दो बड़े फैसले लिए गए। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पात्र परिवारों की संख्या में वृद्धि से उत्पन्न आवास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 3 करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण और शहरी परिवारों को मकान निर्माण के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।

भारत सरकार पात्र ग्रामीण और शहरी परिवारों को बुनियादी सुविधाओं के साथ मकान निर्माण के लिए सहायता प्रदान करने के लिए 2015-16 से प्रधानमंत्री आवास योजना लागू कर रही है। पिछले 10 वर्षों में आवास योजनाओं के तहत पात्र गरीब परिवारों के लिए कुल 4.21 करोड़ मकान पूरे किए गए हैं। साथ ही पीएमएवाई के तहत निर्मित सभी मकानों को केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की अन्य योजनाओं के साथ अभिसरण के माध्यम से घरेलू शौचालय, एलपीजी कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन आदि जैसी अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

इससे पहले पीएम मोदी ने देश के किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त से जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर किया। पीएम मोदी ने कहा, देशभर के अपने किसान भाई-बहनों का जीवन आसान बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद पहला काम उनके लिए ही करने का अवसर मिला है। इसके तहत पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त से जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर किया, जिसका लाभ देश के मेरे 9 करोड़ से ज्यादा अन्नदाताओं को होगा। आने वाले समय में हम किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के उत्थान के लिए निरंतर काम करते रहेंगे। 

टॅग्स :मोदी सरकारPradhan Mantri Awas Yojana Urban
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

कारोबारकेंद्र सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; ₹3 महंगा हुआ तेल, क्या अब और बढ़ेगी महंगाई?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज