लाइव न्यूज़ :

मिजोरम ने असम पुलिस पर मजदूर को अगवा करने का आरोप लगाया

By भाषा | Published: September 02, 2021 11:25 PM

Open in App

मिजोरम ने बृहस्पतिवार को असम पुलिस पर अंतर-राज्यीय सीमा से एक निर्माण मजदूर का अपहरण करने और उसे पीटने का आरोप लगाया। मिजोरम के कोलासिब के उपायुक्त एच. ललथांगलियाना ने असम के हैलाकांदी जिले में अपने समकक्ष को लिखे पत्र में कहा कि मिजोरम में वैरांगते गांव से कुछ किलोमीटर दूर ऐटलांग इलाके से, असम पुलिस के कर्मियों ने ललनाराम्माविया नामक एक श्रमिक की आंख पर पट्टी बांधी और बंदूक का भय दिखाकर उसे अगवा कर लिया। पत्र के अनुसार यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर को हुई जब ललनाराम्माविया और अन्य लोग सड़क निर्माण कार्य कर रहे थे। पत्र के अनुसार, असम पुलिस के कर्मी वहां पहुंचे, उन्होंने काम रोका और खुदाई करने वाले से उपकरण को तोड़ दिया और उसकी चाबी ले ली। इसके बाद उन्होंने मजदूर की आंखों पर पट्टी बाँधी और उसे अगवा कर लिया। घटना को गंभीर करार देते हुए ललथांगलियाना ने कहा कि इससे तनाव और बढ़ सकता है। गौरतलब है कि 26 जुलाई को दोनों राज्यों की पुलिस के बीच जुलाई में गोलीबारी हुई थी जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी तथा 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmit Shah Fake Video Case: मामले में असम कांग्रेस 'वॉर रूम' के कोर्डिनेटर रीतम सिंह गिरफ्तार

क्राइम अलर्टअसम में हैवानियत: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के संदेह में व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या, किए टुकड़े-टुकड़े

क्राइम अलर्टISIS का इंडिया हेड अपने साथी के साथ पकड़ा गया, असम एसटीएफ ने धुबरी में गिरफ्तार किया

भारतअसम पुलिस राहुल गांधी को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान हुई झड़प में पूछताछ के लिए बुला सकती है-सूत्र

भारतअसम: कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला गिरफ्तार, संतों के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'मैं AAP को वोट दूंगा, अरविंद केजरीवाल कांग्रेस को वोट देंगे', दिल्ली की एक चुनावी रैली में बोले राहुल गांधी

भारत'मोदी सरकार पाकिस्तान के परमाणु बमों से नहीं डरती, पीओके वापस लेंगे', झांसी में बोले अमित शाह

भारतUP Lok Sabha election 2024 Phase 5: राजनाथ, राहुल और ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर!, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, कैसरगंज, फैजाबाद, कौशांबी सीट पर 20 मई को पड़ेंगे वोट

भारतस्वाति मालीवाल को लेकर पूछे गए सवाल पर भड़क गए दिग्विजय सिंह, बोले- मुझे इस बारे में कोई बात नहीं करनी

भारतUP Lok Sabha Elections 2024: भाजपा को आखिर में 400 पार की आवश्‍यकता क्‍यों पड़ी, स्वाति मालीवाल को लेकर पूछे सवाल का दिग्विजय सिंह ने नहीं दिया जवाब