लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट

By भाषा | Updated: December 8, 2020 10:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर दिल्ली में न्यूनतम तापमान मंगलवार को गिरकर 9.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह घना कोहरा छाए रहने के कारण कम दृश्यता की वजह से लोगों को परेशानी हुई।

दिल्ली में कई जगहों पर सोमवार को कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होकर ‘‘शून्य’’ मीटर तक पहुंच गई थी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग और पालम मौसम केंद्रों ने सुबह साढ़े आठ बजे तक कोहरे का स्तर ‘‘मध्यम’’ रहने के कारण दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि हवाईअड्डे से विमानों की उड़ान के लिए दृश्यता करीब 800 मीटर होनी चाहिए।

आईएमडी के अनुसार दृश्यता शून्य मीटर से 50 मीटर के बीच रहने पर ‘‘बहुत घना’’ कोहरा रहता है। दृश्यता 51 मीटर से 200 मीटर के बीच रहने पर ‘‘घना’’ कोहरा और 500 मीटर तक दृश्यता रहने पर कोहरा ‘‘मध्यम’’ रहता है। वहीं 501 मीटर से 1,000 मीटर के बीच दृश्यता पर ‘‘हल्का’’ कोहरा माना जाता है।

हवा की दिशा बदलकर पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर होने से तापमान में और गिरावट होने का अनुमान है। पश्चिम हिमालय से ये बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों की ओर आ रही हैं।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता मंगलवार को ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में रही। सुबह नौ बजे तक यह सूचकांक 393 दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा (415), ग्रेटर नोएडा (415) और गाजियाबाद (436) में एक्यूआई लगातार तीसरे दिन ‘‘गंभीर’’ की श्रेणी में रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां