लाइव न्यूज़ :

ममता के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एमआईएमआईएम सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 6, 2019 05:38 IST

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रहमान को दिन में सब डिविजनल मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया जहां से उसे सात की दिन पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय तृणमूल नेता इमादुल हक ने फेसबुक पोस्ट की निंदा करते हुए रहमान को कड़ी सजा देने की मांग की है। अधिकारी ने बताया कि 35 वर्षीय मोतीउर रहमान मालदा जिले के चंचोल इलाके का रहने वाला है

 सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक मदरसा शिक्षक को गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी शिक्षक ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एमआईएमआईएम) का सदस्य है। अधिकारी ने बताया कि 35 वर्षीय मोतीउर रहमान मालदा जिले के चंचोल इलाके का रहने वाला है और ममता बनर्जी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने एवं वायरल होने के कुछ घंटो बाद रात दो बजे उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा फेसबुक पोस्ट का सत्यापन किए जाने के बाद रहमान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामला किया गया है।

अधिकारी के मुताबिक तृणमूल समर्थक ने भी मदरसा शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रहमान को दिन में सब डिविजनल मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया जहां से उसे सात की दिन पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। स्थानीय तृणमूल नेता इमादुल हक ने फेसबुक पोस्ट की निंदा करते हुए रहमान को कड़ी सजा देने की मांग की है। 

टॅग्स :ममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे