लाइव न्यूज़ :

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में सैनिक शहीद, जवाबी कार्रवाई में पाक चौकियों को ‘भारी नुकसान’

By भाषा | Updated: August 18, 2019 05:20 IST

पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों और गांवों में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसमें एक सैनिक शहीद हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देदो दिन पहले ही पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास उसकी चौकियों पर भारतीय सेना द्वारा गोलीबारी करने का दावा किया था।पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में देहरादून निवासी लांस नायक संदीप थापा (35) को घातक चोटें आईं।

जम्मू, 17 अगस्तः पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों और गांवों में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसमें एक सैनिक शहीद हो गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यहां कहा कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की चौकियों को भारी नुकसान हुआ है और कई सैनिक हताहत हुए हैं। जम्मू स्थित रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में देहरादून निवासी लांस नायक संदीप थापा (35) को घातक चोटें आईं।

उन्होंने बताया कि ‘‘बिना किसी उकसावे के’’ गोलीबारी सुबह साढ़े छह बजे के आसपास की गई और यह दिन भर जारी रही। उन्होंने कहा, ‘‘सीमा पर तैनात भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। हमारे जवानों ने पाकिस्तानी सेना की चौकियों को भारी नुकसान पहुंचाया है और कई पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए हैं।’’

यह उल्लंघन ऐसे समय में हुआ है जब दो दिन पहले ही पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास उसकी चौकियों पर भारतीय सेना द्वारा गोलीबारी करने का दावा किया था। उसने इसमें अपने चार सैनिकों के मारे जाने की बात भी कही थी। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘लांसनायक थापा एक बहादुर, प्रेरणादायी और निष्ठावान सैनिक थे। उनके परिवार में पत्नी निशा थापा हैं। राष्ट्र कर्तव्य के पथ पर सर्वोच्च बलिदान के लिये सदैव उनका ऋणी रहेगा।’’

गौरतलब है कि जम्मू के राजौरी और पुंछ जिलों में पिछले सप्ताह पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे और 10 दिन के एक बच्चे की जान चली गई थी। गोलीबारी में कई नागरिक घायल भी हुए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीजफायर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज