लाइव न्यूज़ :

डोमिनिका पहुंचा भारत का विमान, मेहुल चोकसी को लाए जाने की अटकलें! जानें क्या है अपडेट

By विनीत कुमार | Updated: May 30, 2021 11:48 IST

मेहुल चोकसी को भारत जल्द लाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने पुष्टि की है कि डोमिनिका पहुंचा एक प्राइवेट जेट भारत का है। चोकसी अभी डोमिनिका की एक जेल में बंद है।

Open in App
ठळक मुद्देडोमिनिका के डगलस चार्ल्स एयरपोर्ट पहुंचा प्राइवेट जेट भारत का है: एंटीगुआ के प्रधानमंत्रीमेहुल चोकसी अभी डोमिनिका की जेल में बंद है, उसकी तस्वीरें भी सामने आई हैंमेहुल चोकसी पिछले हफ्ते एंटीगुआ से लापता हो गया था, फिर उसे डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया

भगोड़ा हीरा कारोबारी और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी क्या जल्द ही भारत लाया जा सकेगा? इसे लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। एंटीगुआ मीडिया के हवाले से आ रही खबरों ने इन अटकलों को और मजबूती दी है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने दरअसल एंटीगुआ मीडिया के हवाले से बड़ी जानकारी दी है। एंटीगुआ की मीडिया के अनुसार एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने इस बात की पुष्टि की है कि डोमिनिका के डगलस चार्ल्स एयरपोर्ट पर पहुंचा एक प्राइवेट जेट भारत का ही है।

कतर की एक्जीक्यूटिव उड़ान ए7सीईई के सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इस विमान ने 28 मई को तड़के तीन बजकर 44 मिनट पर दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरी और उसी दिन स्थानीय समयानुसार दिन में एक बजकर 16 मिनट पर डोमिनिका पहुंचा।

बताया जा रहा है कि विमान के साथ प्रत्यर्पण दस्तावेज भेजे गए हैं।  दूसरी ओर चोकसी ने आरोप लगाया है कि एंटीगुआ और भारतीय की तरह दिखने वाले पुलिसकर्मियों ने उसे एंटीगुआ और बारबुडा में जॉली बंदरगाह से अगवा किया और उसे डोमिनिका ले गए। 

इस बीच ये बात सामने आई है कि भारतीय एजेंसियां डोमिनिका की सरकार से संपर्क में हैं और बताया है कि मेहुल चोकसी भारत का नागरिक है और भगोड़ा है। भारत की ओर से बताया गया है कि चोकसी ने जालसाजी करने के बाद भारत से भागने में कामयाब हुआ।

भारतीय एजेंसियों ने ये भी बताया है चोकसी को भारतीय भगोड़ा के तौर पर देखा जाना चाहिए और हल हाल में भारत के हवाले उसे करना चाहिए। भारत ने ये भी बताया है कि चोकसी के खिलाफ इंटरपोल की ओर से भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी है।

एंटीगुआ से लापता, डोमिनिका में हुआ गिरफ्तार

गौरतलब है कि मेहुल चोकसी भारत से फरार होने के बाद 2018 से एंटीगुआ में ही रह रहा था। उसने भारत से फरार होने से पहले ही 2017 में वहां की नागरिकता ले ली थी। एंटीगुआ में उसे कानूनी संरक्षण भी मिल रहा था।

इस बीच पिछले हफ्ते चोकसी अचानक एंटिगुआ से लापता हो गयाथा। उसकी गाड़ी एंटीगुआ के दक्षिणी हिस्से में मिली और फिर उसकी खोजबीन शुरू हुई। इसके बाद मंगलवार को डोमिनिका में अवैध रूप से दाखिल होने के आरोपों में उसे गिरफ्तार किया गया था।

चोकसी की शनिवार को डोमिनिका की जेल से पहली तस्वीर भी सामने आई। ये तस्वीर स्थानीय मीडिया में आई। वहीं, चोकसी को कैरिबियाई द्वीपीय देश से कहीं और भेजने पर डोमिनिका की कोर्ट ने बुधवार तक रोक लगा दी थी।

बहरहाल, सलाखों के पीछे कैद चोकसी की ताजा तस्वीर में उसके बाएं आंख में चोट के निशान दिख रहे हैं। उसकी आंख लाल है।

अन्य कुछ तस्वीरों में मेहुल चोकसी जेल से अपने हाथ को बाहर निकालकर दिखाता नजर आ रहा है। तस्वीरों में दिख रहा है कि उसके हाथ पर चोट हैं। चोकसी की ओर से ये आरोप लगाया गया है कि उसके साथ डोमिनिका की जेल में मारपीट की गई है। 

पीएनबी घोटाले का आरोपी है चोकसी

मेहुल चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक से कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की जालसाजी का आरापो है। नीरव मोदी लंदन में जेल में है और अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ मुकदमा लड़ रहा है। नीरव को ब्रिटेन में 2019 में गिरफ्तार किया गया था।

ब्रिटेन की सरकार ने पिछले ही महीने नीरव मोदी को भारत को प्रत्यर्पित करने की मंजूरी दे दी थी। हालांकि मोदी के पास इस फैसले को यूके हाई कोर्ट में चुनौती देने का विकल्प मौजूद है। ऐसे में उसके भारत लाए जाने में कुछ और महीनों का समय लग सकता है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :मेहुल चौकसीपीएनबी स्कैमनीरव मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

भारतबेल्जियम की अदालत ने मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने का दिया आदेश

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र