लाइव न्यूज़ :

तीन तलाक विधेयक को लेकर महबूबा-उमर में छिड़ा ट्विटर वॉर, उमर बोले-मोदी सरकार की मदद

By स्वाति सिंह | Updated: July 30, 2019 23:35 IST

संसद ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक देने की प्रथा पर रोक लगाने के प्रावधान वाले एक ऐतिहासिक विधेयक को मंगलवार को मंजूरी दे दी। विधेयक में तीन तलाक का अपराध सिद्ध होने पर संबंधित पति को तीन साल तक की जेल का प्रावधान किया गया है।

Open in App

मोदी सरकार ने संसद के दोनों सदनों में मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक देने की प्रथा पर रोक लगाने के प्रावधान को मंगलवार पास करवा ही लिया।इस बिल को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि संसद में आप की पार्टी की गैरमौजूदगी से राज्यसभा में बिल पास कराने में सरकार को मदद मिली है। 

उमर अब्दुल्ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा 'महबूबा मुफ्ती जी, आपको अपने सदस्यों को देखना चाहिए था कि उन्होंने इस बिल पर कैसे वोट दिया। मैं समझता हूं कि उन्होंने उन्होंने सदन में अनुपस्थित रहकर सरकार की मदद की। 

इस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए बाद महबूबा मुफ्ती ने लिखा 'उमर साहब, मेरा सुझाव है कि आप नैतिकता का ऊंचा घोड़ा त्याग दें क्योंकि यह आपकी अपनी पार्टी थी जिसने 1999 में भाजपा के खिलाफ मतदान करने के लिए सोज़ साहब (सैफुद्दीन सोज) को निष्कासित कर दिया था।'

बता दें कि संसद ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक देने की प्रथा पर रोक लगाने के प्रावधान वाले एक ऐतिहासिक विधेयक को मंगलवार को मंजूरी दे दी। विधेयक में तीन तलाक का अपराध सिद्ध होने पर संबंधित पति को तीन साल तक की जेल का प्रावधान किया गया है।

मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक को राज्यसभा ने 84 के मुकाबले 99 मतों से पारित कर दिया। लोकसभा इसे पहले ही पारित कर चुकी है। इससे पहले उच्च सदन ने विधेयक को प्रवर समिति में भेजने के विपक्षी सदस्यों द्वारा लाये गये प्रस्ताव को 84 के मुकाबले 100 मतों से खारिज कर दिया।

टॅग्स :तीन तलाकजम्मू कश्मीरमहबूबा मुफ़्तीउमर अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट