लाइव न्यूज़ :

महबूबा मुफ्ती को आधिकारिक बंगला खाली करने का दिया गया नोटिस, जानें PDP प्रमुख ने क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 21, 2022 13:18 IST

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उन्हें मिले नोटिस पर वह अपनी कानूनी टीम से सलाह लेंगी। उन्होंने आगे कहा कि उसके पास ऐसी जगह नहीं है जहां वह रह सके।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को कुछ दिन पहले नोटिस दिया गया था।महबूबा मुफ्ती का आधिकारिक बंगला श्रीनगर के उच्च सुरक्षा वाले गुप्कर इलाके में स्थित है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह स्थान मेरे पिता को दिसंबर 2005 में आवंटित किया गया था, जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था।

श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को श्रीनगर में अपना आधिकारिक बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मुफ्ती को एक वैकल्पिक बंगला ऑफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को कुछ दिन पहले नोटिस दिया गया था।

महबूबा मुफ्ती का आधिकारिक बंगला श्रीनगर के उच्च सुरक्षा वाले गुप्कर इलाके में स्थित है। आदेश पर टिप्पणी करते हुए मुफ्ती ने कहा, "फेयर व्यू से बेदखल करने का नोटिस मुझे कुछ दिन पहले दिया गया था। यह आश्चर्य की बात नहीं है और अपेक्षित लाइनों के साथ है।" उन्होंने कहा कि हालांकि नोटिस में उल्लेख किया गया है कि बंगला जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के लिए है, लेकिन ऐसा नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, "यह स्थान मेरे पिता को दिसंबर 2005 में आवंटित किया गया था, जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था। इसलिए प्रशासन द्वारा बताए गए आधार सही नहीं हैं।" यह पूछे जाने पर कि क्या वह अदालत में नोटिस को चुनौती देंगी तो इसपर उन्होंने कहा कि वह अपनी कानूनी टीम से सलाह लेंगी। उन्होंने कहा, "मेरे पास कोई जगह नहीं है जहां मैं रह सकूं। इसलिए मुझे निर्णय लेने से पहले अपनी कानूनी टीम से परामर्श करना होगा।"

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीरPDP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज