लाइव न्यूज़ :

कोल्ड ड्रिंक में मरी हुई छिपकलीः मैकडॉनल्ड्स आउटलेट पर लगा 1 लाख का जुर्माना, तीन महीने तक होगा औचक निरीक्षण, AMC ने की कार्रवाई

By अनिल शर्मा | Updated: June 8, 2022 09:42 IST

खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवांग पटेल ने अहमदाबाद में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए आउटलेट से कोल्ड ड्रिंक के नमूने एकत्र किए थे और "बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा" के लिए तत्काल प्रभाव से रेस्तरां को सील कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देभार्गव जोशी नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर कोल्ड ड्रिंक में छिपकली का वीडियो पोस्ट किया थाअहमदाबाद नगर निगम ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की हैमैकडॉनल्ड्स आउटलेट को जुर्माना भरने के बाद सफाई के लिए दो दिन का समय दिया जाएगा

नई दिल्ली: अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने साइंस सिटी रोड स्थित मैकडॉनल्ड्स के आउटलेट पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नगर निकाय ने यह भी कहा कि रेस्तरां में तीन महीने के लिए औचक निरीक्षण किया जाएगा। एएमसी ने ये जुर्माना आउटलेट द्वारा परोसी गई कोल्ड ड्रिंक में छिपकली पाये जाने वाली घटना के बाबत लगाया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों इसी आउटलेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उसके द्वारा परोसी गई कोल्ड ड्रिंक में मरी हुई छिपकली मिली थी। नगर निकाय ने ने निरीक्षण के बाद उसपर ये कार्रवाई की है। 

एएमसी में स्वास्थ्य के अतिरिक्त चिकित्सा अधिकारी डॉ भाविन जोशी ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “एएमसी स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा इकाई की उक्त शिकायत और निरीक्षण के बाद आज (सोमवार) रेस्तरां पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।”

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार एएमसी ने कहा है कि वह तीन महीने के लिए आउटलेट पर औचक निरीक्षण करेगी। इसमें यह भी कहा गया है कि मैकडॉनल्ड्स आउटलेट को जुर्माना भरने के बाद सफाई के लिए दो दिन का समय दिया जाएगा और एएमसी द्वारा पूरी तरह से निरीक्षण (फिट) होने के बाद ही रेस्तरां को फिर से खोलने की अनुमति दी जाएगी।

एएमसी ने भार्गव जोशी की शिकायत पर संज्ञान लिया है, जिन्होंने ट्विटर पर मैकडॉनल्ड्स द्वारा परोसे जाने वाले कोल्ड ड्रिंक में मरी हुई छिपकली की तस्वीरें पोस्ट की थीं। एएमसी खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवांग पटेल ने अहमदाबाद में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए आउटलेट से कोल्ड ड्रिंक के नमूने एकत्र किए थे और "बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा" के लिए तत्काल प्रभाव से रेस्तरां को सील कर दिया था। उस समय, एएमसी ने आदेश दिया था कि आउटलेट को नागरिक निकाय की पूर्व अनुमति के बिना अपने परिसर को फिर से खोलने की अनुमति नहीं है।

टॅग्स :अहमदाबादAhmedabad Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

क्रिकेटक्या मोहसिन नकबी आएंगे भारत? पीसीबी प्रमुख को ICC बोर्ड बैठक और अहमदाबाद में IPL फाइनल के लिए भेजा गया न्यौता

क्रिकेटIPL 2026 फाइनल के वेन्यू का हुआ ऐलान, जानें कहाँ और कब होंगे नॉकआउट मुकाबले

भारतबीजेपी दफ़्तर के चपरासी से पार्षद तक: गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में रमेशभाई भील की बड़ी जीत

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल