लाइव न्यूज़ :

मायावती ने गुजरात की पुस्तकों में आंबेडकर के गलत नारे पढ़ाए जाने को लेकर सवाल उठाए

By भाषा | Updated: August 3, 2019 20:32 IST

मायावती ने शनिवार को ट्वीट किया, ''शिक्षित बनो, संघर्ष करो, संगठित रहो’ बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर का वह अमर वाक्य है, जो करोड़ों दलितों व पिछड़ों को आगे बढ़ने की प्रेरणा व शक्ति देता है।

Open in App

बसपा प्रमुख मायावती ने गुजरात सरकार की पुस्तकों में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के नारे को विकृत कर पढ़ाए जाने पर शनिवार को सवाल किया और कहा कि यह कांग्रेस की तरह भाजपा के दलित विरोधी चेहरे को उजागर करता है। उन्होंने उसमें तत्काल सुधार करने की मांग की।

मायावती ने शनिवार को ट्वीट किया, ''शिक्षित बनो, संघर्ष करो, संगठित रहो’ बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर का वह अमर वाक्य है, जो करोड़ों दलितों व पिछड़ों को आगे बढ़ने की प्रेरणा व शक्ति देता है। परंतु गुजरात सरकार की पुस्तकों में उसे गलत पढ़ाया जा रहा है, जो कांग्रेस की तरह बीजेपी के आंबेडकर व दलित-विरोधी चेहरे को बेनकाब करता है।’’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘दलित अत्याचार व उत्पीड़न के जघन्य अपराधों के साथ-साथ गुजरात भाजपा सरकार के इस षडयंत्रकारी कदम का तीव्र विरोध स्वाभाविक है। डॉ.आंबेडकर के ऐतिहासिक नारों/उद्धरणों को तोड़मरोड़ कर पढ़ाने का बसपा तीव्र विरोध करती है और उसे तत्काल वापस लेने की मांग करती है।''

मायावती का यह बयान उन मीडिया रिपोर्ट के बाद आया है जिसके मुताबिक गुजरात में पांचवी कक्षा की एक किताब में कहा गया है, ‘‘बाबा साहेब का कथन है- शिक्षित बनो, संगठित बनो और स्वावलंबन ही सच्ची सहायता है ।’’ गुजरात के एक आंबेडकरवादी संगठन ने भी पाठ्यपुस्तक में संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर के नारे में कथित ‘फेरबदल’ को लेकर अपना विरोध जताया है। 

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफिर फेल हुए आकाश आनंद, मायावती परेशान!  बंगाल, तमिलनाडु और केरल में बुरी तरह हारी बसपा

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र