लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला तो इस सीट से चुनाव लड़ेंगी बसपा सुप्रीमो, रैली में मायावती ने बताया दिल्ली जाने का रास्ता

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 7, 2019 09:58 IST

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय नागरिक आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान ने मायावती के प्रधानमंत्री बनने के सपने पर तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा में एक सांसद न होने व लोकसभा चुनाव न लड़ने के बावजूद मायावती प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराम विलास पासवान ने चुटकी लेते हुए कहा कि गठबंधन में प्रधानमंत्री का उम्मीदवार कौन है, यह किसी को पता ही नहीं है।बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए अंबेडकर नगर लोकसभा सीट एक सेफ सीट मानी जाती है।

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बसपा सुप्रीमों मायावती ने बड़ा बयान दिया है। मायावती ने उत्तर प्रदेश में अंबेडकर नगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला तो अंबेडकर नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना पसंद करेंगी। 15 सालों से चुनाव से दूर रहने वाली मायावती ने कहा कि  अंबेडकर नगर सीट से चुनाव लड़ने का कारण भी है क्योंकि अंबेडकर नगर से ही दिल्ली का रास्ता जाता है। अगर जरूरत पड़ी तो यहीं से चुनाव लडूंगी। मायावती ने अंबेडकर नगर से तीन बार चुनाव जीता है। हालांकि मायावती ने खुलकर नहीं कहा कि वह पीएम बनने के लिए इच्छुक हैं लेकिन उनके इशारे उसी ओर हैं।

मायावती ने रैली में यह भी कहा, अब नमो-नमो का वक्त खत्म हो गया है अब जय भीम करने का वक्त है। अंबेडकर नगर की रैली में वहां एक पोस्टर भी लगी थी, जिसमें मायावती संसद भवन के बाहर खड़ी हैं और उसपर प्रधानमंत्री लिखा हुआ था।  

मायावती के लिए अंबेडकर नगर सेफ सीट मानी जाती है। मायावती अंबेडकर नगर सीट से 1989, 1998, 1999 और 2004 के लोकसभा चुनाव में जीती हैं। मायावती अंबेडकर नगर सीट 1989, 1998, 1999 और 2004 के लोकसभा चुनाव में जीत हैं। जब मायावती इस सीट से चुनाव नहीं लड़ीं तब भी ये सीट बसपा के ही खाते में जाती रही है। 2009 में भी यह सीट बसपा के पास ही थी। 

राम विलास पासवान ने प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने पर मायावती पर कसा तंज 

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय नागरिक आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान ने मायावती के प्रधानमंत्री बनने के सपने पर तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा में एक सांसद न होने व लोकसभा चुनाव न लड़ने के बावजूद मायावती प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रही हैं।

राम विलास पासवान ने चुटकी लेते हुए कहा कि गठबंधन में प्रधानमंत्री का उम्मीदवार कौन है, यह किसी को पता ही नहीं है। उन्होंने कहा, 'हमारे यहां एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, लेकिन प्रधानमंत्री के दावेदार के मसले पर विपक्ष बिखरा हुआ है ।'

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)अंबेडकरनगरअम्बेडकर नगर लोकसभा सीटलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफिर फेल हुए आकाश आनंद, मायावती परेशान!  बंगाल, तमिलनाडु और केरल में बुरी तरह हारी बसपा

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज