लाइव न्यूज़ :

मायावती ने लोगों को दीं नववर्ष की शुभकामनाएं, कहा-"कामना करती हूं कि यह साल पिछले साल की तरह दुःखदायी व कष्टदायी ना हो"

By भाषा | Updated: January 1, 2020 13:16 IST

मायावती ने कहा कि ''साथ ही कुदरत से यह भी कामना करती हूँ कि इस बार का नववर्ष पिछले वर्ष की तरह अति-दुःखदायी व अति-कष्टदायी ना हो।’’ मायावती ने कहा,‘‘इसके साथ ही आज मैं यह भी कहना जरूरी समझती हूँ कुछ पार्टियों में बैठे ज़िम्मेवार लोगों को यह कतई नहीं भूलना चाहिये कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। यहाँ विभिन्न धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने कहा,‘‘इसके साथ ही आज मैं यह भी कहना जरूरी समझती हूँ कुछ पार्टियों में बैठे ज़िम्मेवार लोगों को यह कतई नहीं भूलना चाहिये कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है।उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में विरोध करने का तरीका ऐसा होना चाहिये जिससे किसी भी धर्म को मानने वाले लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस ना पहुँचे।

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को लोगों को नववर्ष की बधाई दी और कामना की कि नया वर्ष लोगों के जीवन में खुशियां लाए। मायावती ने बुधवार को जारी बयान में कहा,‘‘आज नववर्ष 2020 का पहला दिन है और इस मौके पर मैं महात्मा ज्योतिबा फुले, छत्रपति शाहूजी महाराज, नारायणा गुरु, बाबा साहेब डा. भीमराव आम्बेडकर एवं मान्यवर श्री कांशीराम सहित अपने उन महान सन्तों, गुरुओं व महापुरुषों को तहेदिल से नमन करती हूँ जिन्होंने अपनी पूरी ज़िन्दगी समतामूलक समाज-व्यवस्था बनाने में और धर्मनिरपेक्षता को मजबूत बनाने में समर्पित की है जिनके पदचिह्नों पर ही हमारी पार्टी चल रही है।’’

उन्होंने कहा कि ''साथ ही कुदरत से यह भी कामना करती हूँ कि इस बार का नववर्ष पिछले वर्ष की तरह अति-दुःखदायी व अति-कष्टदायी ना हो।’’ मायावती ने कहा,‘‘इसके साथ ही आज मैं यह भी कहना जरूरी समझती हूँ कुछ पार्टियों में बैठे ज़िम्मेवार लोगों को यह कतई नहीं भूलना चाहिये कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। यहाँ विभिन्न धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं।

उनकी अपनी जीवन-शैली, अपनी-अपनी संस्कृति व तौर-तरीके हैं। ऐसे में हमें उनके किसी भी मामले में दखल नहीं देना चाहिये अर्थात हमें यहाँ सभी धर्मों की संस्कृति व सभ्यता का पूरा-पूरा सम्मान करना चाहिये।’’ उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में विरोध करने का तरीका ऐसा होना चाहिये जिससे किसी भी धर्म को मानने वाले लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस ना पहुँचे और देश में अमन-चैन व सौहार्द का वातावरण बना रहे।  

टॅग्स :मायावतीन्यू ईयर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफिर फेल हुए आकाश आनंद, मायावती परेशान!  बंगाल, तमिलनाडु और केरल में बुरी तरह हारी बसपा

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र