लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल में एक दिन में सर्वाधिक 217 नये मामले, कोविड-19 के कुल मामले 18,636 हुए

By भाषा | Updated: May 2, 2021 12:33 IST

Open in App

ईटानगर, दो मई अरुणाचल प्रदेश में रविवार को एक दिन में रिकॉर्ड 217 नये मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नये मामलों के बाद संक्रमण के कुल मामले 18,636 हो गए हैं।

राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ लोबसांग जांपा ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के कारण मृतक संख्या में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है और यह 59 पर बनी हुई है क्योंकि मौत का कोई नया मामला नहीं आया है।

कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 100 नये मामले दर्ज किए गए। इसके बाद लोअर दिबांग वैली में 18 और चांगलांग में 15 मामले आए हैं।

उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में फिलहाल 1,387 लोग संक्रमण की चपेट में हैं।

अधिकारी ने बताया कि कम से कम 56 और लोग संक्रमण से स्वस्थ हुए और राज्य में संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या 17,190 हो गई है।

कोरोना वायरस मरीजों के स्वस्थ होने की दर 92.25 प्रतिशत है जबकि संक्रमित होने की दर 7.44 प्रतिशत है।

कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 383 मरीज उपचाराधीन हैं। इसके बाद लोअर दिबांग वैली में 310 और वेस्ट कामेंग में 108 लोग इलाज करा रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 4.57 लााख नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई है। इनमें 3,463 नमूनों की शनिवार को जांच की गई है।

उन्होंने बताया कि इस बीत, राज्य सरकार ने 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान को कुछ ‘तकनीकी कारणों’ से टाल दिया है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी से शुरु हुए टीकाकरण कार्यक्रम के तहत अब तक 2.53 लाख लोगों को टीका दिया जा चुका है।

बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए कैपिटल कॉम्प्लेक्स प्रशासन ने शनिवार से रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक रात का कर्फ्यू लगा दिया है।

राज्य सरकार ने कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों से अब तक 3.92 लाख रुपये एकत्र किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला