लाइव न्यूज़ :

Mathrubhumi 100 Years: योग, स्वास्थ्य और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी पहलों को सफल बनाने में मीडिया का अहम योगदान- बोले पीएम मोदी

By आजाद खान | Updated: March 18, 2022 13:05 IST

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, ‘‘जब कोविड-19 महामारी आई, तो यह अनुमान लगाया गया था कि भारत चीजों को अच्छी तरह से नहीं संभाल पाएगा, लेकिन भारत के लोगों ने इन आलोचकों को गलत साबित कर दिया।’’

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने भारतीय मीडिया की तारीफ की है।उनके मुताबिक, योग और स्वास्थ्य जैसे पहलों में मीडिया ने बहुत उत्साहजनक भूमिका निभाई है।उन्होंने प्रमुख मलयालम दैनिक ‘मातृभूमि’ के शताब्दी वर्ष समारोह का ऑनलाइन उद्घाटन किया है।

कोझिकोड: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि मीडिया लोगों के जीवन को बदलने में सकारात्मक भूमिका निभा सकता है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, योग, स्वास्थ्य और ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ जैसी सरकार की महत्वाकांक्षी पहलों को बढ़ावा देने में चौथे स्तंभ के योगदान की सराहना की है। आज पूरे देश में होली का पर्व मनाया जा रहा है जिसके लिए पीएम मोदी ने भी देशवासियों को ट्वीट कर बधाई दी है। 

स्वच्छ भारत मिशन के लिए मीडिया की तारीफ की

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को प्रमुख मलयालम दैनिक ‘मातृभूमि’ के शताब्दी वर्ष समारोह का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया है। इसका उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैंने देखा है कि मीडिया का सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। स्वच्छ भारत मिशन का उदाहरण जगजाहिर है। प्रत्येक मीडिया घराने ने इस मिशन को बड़ी गंभीरता से लिया है।’’ 

मीडिया के योग और स्वास्थ्य जैसे पहलों की पीएम मोदी ने सराहना की

पीएम मोदी ने कहा कि मीडिया ने योग, स्वास्थ्य और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जैसी पहलों को लोकप्रिय बनाने में बहुत उत्साहजनक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि ये राजनीति और राजनीतिक दलों के क्षेत्र से बाहर के विषय हैं। मोदी ने कहा, ‘‘ये पहल आने वाले वर्षों में एक बेहतर राष्ट्र बनाने के बारे में हैं।’’

आपको बता दें कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए है। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन और राज्य के पर्यटन मंत्री पी ए मोहम्मद रियास सहित गणमान्य व्यक्तियों ने इसमें भाग लिया है। 

कोविड़ में भारत ने आलोचकों को गलत साबित किया-पीएम मोदी

मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में दुनिया को भारत से कई उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब कोविड-19 महामारी आई, तो यह अनुमान लगाया गया था कि भारत चीजों को अच्छी तरह से नहीं संभाल पाएगा, लेकिन भारत के लोगों ने इन आलोचकों को गलत साबित कर दिया।’’  

टॅग्स :भारतनरेंद्र मोदीकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र