लाइव न्यूज़ :

मणिपुर: वायरल वीडियो को लेकर भड़के आक्रोश के बाद दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: July 20, 2023 21:17 IST

एक दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो महिलाओं को नग्न अवस्था में घुमाते हुए दिखाया गया है, जो 3 मई से जातीय हिंसा से प्रभावित है।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर वायरल वीडियो मामले में दूसरा आरोपी भी गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गयाइससे पहले मुख्य आरोपी खुइरम हेरादास को दिन में थौबल जिले से गिरफ्तार किया गया थामुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

इंफाल: मणिपुरवायरल वीडियो मामले में दूसरा आरोपी भी गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले मुख्य आरोपी खुइरम हेरादास को दिन में थौबल जिले से गिरफ्तार किया गया था। एक दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो महिलाओं को नग्न अवस्था में घुमाते हुए दिखाया गया है, जो 3 मई से जातीय हिंसा से प्रभावित है। इस बीच, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और सरकार मौत की सजा की संभावना पर विचार कर रही है। 

बीरेन सिंह ने ट्वीट किया, "मेरी संवेदनाएं उन दो महिलाओं के साथ हैं, जिनके साथ बेहद अपमानजनक और अमानवीय कृत्य किया गया, जैसा कि कल सामने आए व्यथित करने वाले वीडियो में दिखाया गया है। वीडियो सामने आने के तुरंत बाद घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए, मणिपुर पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गई। कार्रवाई की और आज सुबह पहली गिरफ्तारी की। ”

उन्होंने कहा, "फिलहाल गहन जांच चल रही है और हम सुनिश्चित करेंगे कि सभी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जिसमें मृत्युदंड की संभावना पर भी विचार किया जाए। बता दें कि हमारे समाज में इस तरह के जघन्य कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है।"

वहीं इससे पूर्व वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने भी मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि मणिपुर में जातिगत हिंसा और तनाव के बीच पुरुषों के एक समूह द्वारा दो महिलाओं को सड़क पर नग्न घुमाने का दिल दहलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एक आदिवासी संगठन ने आरोप लगाया है कि दोनों महिलाओं के साथ एक खेत में सामूहिक बलात्कार किया गया। 

टॅग्स :मणिपुरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र