लाइव न्यूज़ :

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने लोगों से कोविड-19 रोधी टीका लगवाने की अपील की

By भाषा | Updated: April 9, 2021 08:33 IST

Open in App

इंफाल, नौ अप्रैल मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 टीके को लेकर थोड़े ‘‘संकोच’’ के कारण स्वास्थ्यकर्मियों से इतर 45 साल से ज्यादा उम्र के 14 लाख लोगों में से करीब 3200 लोगों ने ही टीका लगवाया है।

मुख्यमंत्री ने 11 अप्रैल से शुरू हो रहे चार दिवसीय अभियान के दौरान 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों और अब तक टीका न लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चा के कर्मियों से टीका लगवाने की अपील की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई बैठक के बाद उन्होंने कहा कि कुछ वजहों से लोग टीका लेने से हिचकिचा रहे हैं और 60 साल से अधिक उम्र के छह लाख लोगों में से करीब 2,000 लोगों ने ही टीका लगवाया है।

बीरेन ने कहा कि 45 साल से 60 साल की उम्र के आठ लाख लोगों में से अब तक सिर्फ 1100-1200 लोगों ने टीका लगवाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के दौरान सभी सरकारी एवं निजी स्वास्थ्यकेंद्रों पर कोविड-19 टीका की उपलब्धता को लेकर इंतजाम किये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मणिपुर में 46,729 स्वास्थ्यकर्मियों में से 31,813 टीका लगवा चुके हैं और अग्रिम मोर्च के 80,163 कर्मियों में से 55,688 को टीका लग चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला