लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: करनाल से चुनाव लड़ना चाहती थीं मेनका, शीर्ष नेतृत्व के मनाही के बाद बेटे वरुण से बदली सीट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: April 19, 2019 4:36 PM

वरुण गांधी फिलहाल यूपी के सुल्तानपुर से सांसद है और 2009 में वो पीलीभीत से ही पहली बार सांसद बने थे।

Open in App
ठळक मुद्देपीलीभीत मेनका गांधी की परंपरागत सीट है। लोकसभा चुनाव 2014 में मेनका ने इस सीट पर 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी।

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी लोकसभा चुनाव 2019 में हरियाणा के करनाल से चुनाव लड़ना चाहती थीं। मेनका अपनी परंपरागत सीट पीलीभीत अपनी बेटे वरुण गांधी के लिए छोड़ना चाहती थीं। हालांकि शीर्ष नेतृत्व ने मेनका को इसकी इजाजत नहीं दी, जिसके बाद मेनका और वरुण गांधी की सीटों की अदला बदली हुई।

इस बार मेनका सुलतानपुर जबकि वरुण पीलीभीत से चुनाव लड़ रहे हैं। वरुण गांधी फिलहाल यूपी के सुल्तानपुर से सांसद है और 2009 में वो पीलीभीत से ही पहली बार सांसद बने थे।  सुलतानपुर सीट पर लोकसभा चुनाव 2014 में वरुण गांधी ने बीएसपी के पवन पांडे को 1.79 लाख वोटों से हराया था। यह सीट 2009 में कांग्रेस के खाते में गई थी। कांग्रेस नेता संजय सिंह ने बीएसपी के मोहम्मद ताहिर को करीब 99 हजार वोटों से हराया था।

करनाल से नहीं मिली लड़ने की इजाजत

पीलीभीत मेनका गांधी की परंपरागत सीट है। इस सीट पर मेनका ने 1989 में पहली बार चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। इसके बाद से वह यहां से छह बार सांसद रह चुकी हैं। लोकसभा चुनाव 2014 में मेनका ने इस सीट पर 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी। मेनका यह सीट अपने बेटे वरुण को देना चाहती थीं। वह खुद करनाल सीट से लड़ना चाहती थीं। लेकिन शीर्ष नेतृत्व ने मना कर दिया। 

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कहा कि सिर्फ आपके परिवार में ही दो लोगों को टिकट दिया जा रहा है। ऐसे में एक केंद्रीय मंत्री को अपनी सीट छोड़कर दूसरे जगह लड़ने से गलत संदेश जाएगा। जिसके बाद सीटों की अदला-बदली हुई है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावपीलीभीतसुल्तानपुरमेनका गाँधीवरुण गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM Narendra Modi Nomination Live Updates: 2014, 2019 के बाद 2024, पीएम मोदी ने लिखा- ‘काशी के साथ मेरा रिश्ता अनूठा, अभिन्न और अतुलनीय..., पढ़िए पोस्ट

भारतPM Modi Varanasi Roadshow: पीएम मोदी और सीएम योगी वाराणसी में कर रहे रोड शो, उमड़े लोग, देखें 10 वीडियो

भारतLok Sabha Elections 2024: मायावती ने यूपी के विभाजन का उठाया सवाल!, केंद्र की सत्ता में आए तो बनाएंगे अलग अवध राज्य

भारतLoksabha Election 2024 Phase 4: 96 लोकसभा सीट पर मतदान, गर्मी और बारिश को तोड़ वोट डालने पहुंचे मतदाता, जानिए दिन भर की 10 प्रमुख झलकियां

भारतPhase 4 Voting: सुबह जल्दी वोट डालने वालों को मुफ्त पोहा-जलेबी और आइस्‍क्रीम, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतब्लॉग: डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करे सरकार

भारतईरान के साथ चाबहार बंदरगाह समझौता अमेरिका को पसंद नहीं आया, दी प्रतिबंधों की धमकी

भारतActor Jackie Shroff: 200 फिल्म में काम, दिल्ली उच्च न्यायालय क्यों पहुंचे जैकी श्रॉफ, आखिर क्या है कारण

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: सीएम नीतीश आज भी मेरे साथ, तेजस्वी ने बिहार में सियासी तपिश तेज की, भाजपा से लड़ने की शक्ति दे रहे...

भारतLok Sabha Elections 2024: पांचवें चरण में इन 8 राज्यों में डाले जाएंगे वोट, 695 उम्मीदवार मैंदान में, यहां जानें सबकुछ