लाइव न्यूज़ :

पंचायत चुनावों में हिंसा के लिए ममता ने 'राम, श्याम और वाम' को जिम्मेदार बताया, फैक्टचेक टीम भेजने के लिए बीजेपी पर भड़कीं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 12, 2023 20:03 IST

बीजेपी के आरोपों से भड़की ममता बनर्जी ने पंचायत चुनाव के वोटों की जारी गिनती के बीच ही प्रेस कांन्फ्रेंस की और बीजेपी, कांग्रेस सहित वामदलों पर जमकर बरसीं। ममता ने कहा कि 'राम, श्याम और वाम' ने मिलकर चुनाव में हिंसा की साजिश रची। राम से उनका मतलब बीजेपी, श्याम से कांग्रेस और वाम से वामपंथी दलों से था।

Open in App
ठळक मुद्दे'राम, श्याम और वाम' ने मिलकर चुनाव में हिंसा की साजिश रची - ममता बनर्जी मैं हिंसा को सपोर्ट नहीं करती, ना ही नफरत और हिंसा की राजनीति में पड़ती हूं - ममता बनर्जी राम, श्याम और वाम ने मिलकर चुनाव में खलल डालने के लिए हिंसा का इस्तेमाल किया - ममता बनर्जी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के दौरान हुई हिंसा के लिए बीजेपी ने  राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया था। बीजेपी ने चुनावी हिंसा के तथ्यों की जांच के लिए रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम भी भेजी थी जिसने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों से बात की। इसके बाद रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कान्फ्रेंस में कि ममता ने पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र को शर्मसार किया है।

बीजेपी के आरोपों से भड़की ममता बनर्जी ने पंचायत चुनाव के वोटों की जारी गिनती के बीच ही प्रेस कांन्फ्रेंस की और बीजेपी, कांग्रेस सहित वामदलों पर जमकर बरसीं। ममता ने  कहा कि 'राम, श्याम और वाम' ने मिलकर चुनाव में हिंसा की साजिश रची। राम से उनका मतलब बीजेपी, श्याम से कांग्रेस और वाम से वामपंथी दलों से था। 

ममता ने कहा कि मैं हिंसा को सपोर्ट नहीं करती, ना ही नफरत और हिंसा की राजनीति में पड़ती हूं> मुझे ये कहते हुए दुख हो रहा है कि राम, श्याम और वाम ने मिलकर चुनाव में खलल डालने के लिए हिंसा का इस्तेमाल किया।

बीजेपी द्वारा बंगाल में फैक्ट चेक टीम भेजे जाने से नाराज ममता ने कहा, "जब मणिपुर जल रहा था तब फैक्टचेक टीम कहां थी? जब असम एनआरसी के कारण जल रहा था तब यह टीम कहां थी? कितने आयोगों ने इन स्थानों का दौरा किया? 2 साल के भीतर, करीब 154 टीमों ने पश्चिम बंगाल का दौरा किया है। ये भाजपा उकसाने वाली समितियां हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि (पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान) इतने सारे लोग मारे गए। वे परिस्थितियों के शिकार हैं। मैंने पुलिस से कार्रवाई करने को कहा है।"

ममता बनर्जी ने आगे कहा, "जिन 19 लोगों की मौत हुई है, उन्हें 2-2 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के सदस्य को स्पेशल होम गार्ड की नौकरी दी जाएगी। इनमें टीएमसी के 10 लोग शामिल हैं। हम उस पार्टी के आधार पर भेदभाव नहीं करेंगे जो मर गए हैं, उन सभी को सरकार की ओर से मुआवजा और नौकरी दी जाएगी।"

टॅग्स :Mamta BanerjeeWest Bengalकांग्रेससीपीआईएमcpim
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र