लाइव न्यूज़ :

बीबीसी पर आयकर सर्वे को ममता बनर्जी ने बताया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- ये भाजपा सरकार का राजनीतिक बदला है

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 15, 2023 15:51 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बीबीसी पर आयकर सर्वे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, यह भाजपा सरकार का राजनीतिक बदला है।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने कहा कि बीबीसी पर आयकर सर्वे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार का राजनीतिक बदला है।उन्होंने कहा कि बीबीसी पर आयकर सर्वे प्रेस की आजादी को प्रभावित कर रहा है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीबीसी पर आयकर सर्वे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा राजनीतिक बदले की भावना से सरकार चला रही है। यह न केवल प्रेस की स्वतंत्रता को प्रभावित कर रहा है, देश में कोई मीडिया नहीं बचेगा। मीडिया पहले से ही उनके द्वारा नियंत्रित है। मीडिया अपनी आवाज नहीं उठा सकती।"

बीबीसी (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) इंडिया के खिलाफ आयकर विभाग का 'सर्वे ऑपरेशन' बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। आयकर विभाग ने कथित कर अपवंचना की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों और दो अन्य संबंधित स्थानों पर मंगलवार को 'सर्वे ऑपरेशन' शुरू किया था। आयकर विभाग के कर्मचारी मंगलवार को सुबह साढ़े 11 बजे बीबीसी कार्यालय पहुंचे और वे अब भी वहां मौजूद हैं। 

मालूम हो, 'सर्वे ऑपरेशन' के तहत आयकर विभाग केवल कंपनी के व्यावसायिक परिसर की ही जांच करता है और इसके प्रवर्तकों या निदेशकों के आवासों और अन्य स्थानों पर छापा नहीं मारता। बताते चलें, सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते विवादित डॉक्यूमेंट्री के मद्देनजर भारत में बीबीसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के अनुरोध वाली याचिका को खारिज कर दिया था।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :ममता बनर्जीबीबीसीBBC
Open in App

संबंधित खबरें

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतक्या ममता बनर्जी ने कानूनी तौर पर वकालत की? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा

भारतकौन हैं मनोज अग्रवाल और सुब्रत गुप्ता?, टीएमसी और कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

भारतपश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव परिणामः नूरूल हुदा की ऐसी हिम्मत कैसे हुई?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र