लाइव न्यूज़ :

'वे अपनी माँ या फिर मेरे साथ रह सकते हैं, मैं एक बंगला खाली कर दूंगा', राहुल को बंगला खाली करने के नोटिस पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

By अनिल शर्मा | Updated: March 28, 2023 11:26 IST

Rahul Gandhi disqualification: राहुल गांधी को बंगाल खाली करने के लिए मिले नोटिस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, यह तरीका नहीं है। कभी-कभी, हम तीन-चार महीने तक बिना बंगले के रहते हैं। मुझे अपना बंगला छह महीने बाद मिला। लोग ऐसा दूसरों को अपमानित करने के लिए करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, वे उन्हें (राहुल गांधी को) कमजोर करने की हर संभव कोशिश करेंगे।खड़गे ने कहा राहुल अगर बंगला खाली करते हैं तो वह अपनी मां के यहां जाकर या फिर मेरे बंगले में रह सकते हैं।

Rahul Gandhi disqualification: कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनका आधिकारिक बंगला खाली करने के लिए कहे जाने को लेकर सरकार पर पलटवार किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ''वे उन्हें (राहुल गांधी को) कमजोर करने की हर संभव कोशिश करेंगे, लेकिन अगर वह बंगला खाली करते हैं तो वह अपनी मां के यहां जाकर रह सकते हैं या अगर हमारे पास आएंगे तो हम अपने घर में जगह देंगे। मैं एक बंगला खाली कर दूंगा।"

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह मानहानि के एक मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किए गए राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक उन्हें आवंटित सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया है। लोकसभा की आवासीय समिति ने यह फैसला लिया जिसके बाद लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस नेता को 12 तुगलक लेन स्थित सरकारी बंगला खाली करने का पत्र भेजा। राहुल 2005 से इस बंगले में रह रहे हैं।

खड़गे ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार के रवैए को अनुचित ठहराया और इसकी निंदा की। उन्होंने कहा, "मैं उन्हें डराने, धमकाने और अपमानित करने के लिए सरकार के रवैये की निंदा करता हूं। यह तरीका नहीं है। कभी-कभी, हम तीन-चार महीने तक बिना बंगले के रहते हैं। मुझे अपना बंगला छह महीने बाद मिला। लोग ऐसा दूसरों को अपमानित करने के लिए करते हैं।" 

उधर राज्य सभा सांसद कपिल सिब्बल ने भी इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल को बंगला खाली करने के लिए कहा गया है। ....उनका जमीर मर चुका है। तुच्छ लोगों की तुच्छ राजनीति।’’

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र