लाइव न्यूज़ :

84 सदस्यीय मालेगांव महानगरपालिका में समीकरण बदले, भाजपा-कांग्रेस के पार्षदों ने भारत विकास आघाडी मोर्चा बनाया?, महापौर और उपमहापौर के चुनाव से पहले घटनाक्रम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2026 06:04 IST

कांग्रेस के तीन और भाजपा के दो पार्षदों ने मिलकर ‘भारत विकास आघाडी’ नाम से एक स्वतंत्र समूह बनाया है, जिससे 84 सदस्यीय महानगरपालिका में सत्ता संतुलन के समीकरण बदल सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमौजूदा स्थिति में किसी भी दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है।नये मोर्चे का नेतृत्व कांग्रेस पार्षद एजाज बेग करेंगे। नवगठित मोर्चा आगामी चुनाव में अहम भूमिका निभा सकता है।

मुंबईः मालेगांव महानगरपालिका में महापौर और उपमहापौर के चुनाव से पहले एक दुर्लभ राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां वैचारिक रूप से प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के पार्षदों ने मिलकर एक नया मोर्चा गठित किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के तीन और भाजपा के दो पार्षदों ने मिलकर ‘भारत विकास आघाडी’ नाम से एक स्वतंत्र समूह बनाया है, जिससे 84 सदस्यीय महानगरपालिका में सत्ता संतुलन के समीकरण बदल सकते हैं। मौजूदा स्थिति में किसी भी दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, नये मोर्चे का नेतृत्व कांग्रेस पार्षद एजाज बेग करेंगे। हालांकि, मालेगांव महानगरपालिका चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं, लेकिन महापौर और उपमहापौर का चुनाव अभी होना बाकी है। इस बीच, नवगठित मोर्चा आगामी चुनाव में अहम भूमिका निभा सकता है।

विद्या प्रतिष्ठान परिसर में अजित पवार का स्मारक बनाया जाएगा

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार की याद में बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान के परिसर में एक स्मारक स्थापित किया जाएगा। पवार के करीबी सहयोगी रह चुके किरण गुजर ने रविवार को यह जानकारी दी। बारामती हवाई अड्डे के पास 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में अजित पवार (66) और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। गुजर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि विद्या प्रतिष्ठान के परिसर में एक स्मारक का निर्माण करने की योजना है, जहां अजित पवार का अंतिम संस्कार किया गया था।

टॅग्स :महाराष्ट्रMalegaonकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला