लाइव न्यूज़ :

76 दिन से कश्मीर में बंद है मुख्य बाजार, दो महीने से जामा मस्जिद में नहीं पढ़ी गई नमाज, अभी तक छात्र नहीं जा रहे स्कूल व कॉलेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2019 15:53 IST

अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीसी की धारा 144 के तहत सौरा थाना अंतर्गत अंचार इलाके में और नौहट्टा थाना अंतर्गत ऐतिहासिक जामा मस्जिद के आसपास शुक्रवार की सुबह बंदिशें लगायी गयी थीं। जुमे की नमाज के बाद लोगों के एकत्रित होने की स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐहतियात के तौर पर बंदिशें लगायी गयी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि शहर के विभिन्न भागों में लगायी गयी पाबंदियां खत्म कर दी गयी हैं।प्रशासन ने इस आशंका के चलते शुक्रवार को घाटी के संवेदनशील इलाकों में पाबंदियां लगायी थी।

जुमे की नमाज के कारण श्रीनगर के कुछ हिस्सों में लगायी गयी पाबंदी शनिवार को हटा ली गयी लेकिन अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद 76वें दिन भी घाटी में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा।

अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीसी की धारा 144 के तहत सौरा थाना अंतर्गत अंचार इलाके में और नौहट्टा थाना अंतर्गत ऐतिहासिक जामा मस्जिद के आसपास शुक्रवार की सुबह बंदिशें लगायी गयी थीं। जुमे की नमाज के बाद लोगों के एकत्रित होने की स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐहतियात के तौर पर बंदिशें लगायी गयी थीं।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के विभिन्न भागों में लगायी गयी पाबंदियां खत्म कर दी गयी हैं। प्रशासन ने इस आशंका के चलते शुक्रवार को घाटी के संवेदनशील इलाकों में पाबंदियां लगायी थी कि निहित स्वार्थ वाले लोग बड़ी मस्जिदों और धार्मिक स्थलों पर एकत्र लोगों को भड़का सकते हैं और इससे विरोध प्रदर्शन हो सकता है।

दो महीने से कश्मीर के पुराने शहर क्षेत्र में स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार की नमाज नहीं पढ़ी जा रही है। बहरहाल, अधिकारियों ने बताया कि समूची घाटी में जनजीवन प्रभावित है। शहर के लाल चौक सहित कुछ इलाके में सुबह में दुकानें खुलीं लेकिन मुख्य बाजार और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे।

उन्होंने बताया कि शहर में और कश्मीर में दूसरी जगहों पर निजी परिवहन पर कोई असर नहीं पड़ा। घाटी के कुछ इलाके में अंतर जिला कैब और तिपहिया गाड़ियां भी नजर आयीं। हालांकि, सार्वजनिक परिवहन के अन्य माध्यम सड़क से नदारद रहे।

स्कूल और कॉलेज खुले लेकिन छात्र नहीं आए क्योंकि सुरक्षा की चिंता में उनके अभिभावकों ने उन्हें घरों से बाहर नहीं निकलने दिया। इस सप्ताह की शुरुआत में कश्मीर में मोबाइल सेवा बहाल हुई थी, लेकिन एसएमएस सेवा इस आशंका से रोक दी गयी थी कि इसका दुरूपयोग किया जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि घाटी में इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी जारी है। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरपाकिस्तानमोदी सरकारसत्यपाल मलिक
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज