लाइव न्यूज़ :

महुआ मोइत्रा को तृणमूल कांग्रेस की गोवा इकाई का प्रभारी बनाया गया

By भाषा | Updated: November 13, 2021 19:29 IST

Open in App

कोलकाता, 13 नवंबर राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रही तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा को शनिवार को पार्टी की गोवा इकाई का प्रभारी नियुक्त किया। गोवा में कुछ महीनों बाद ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारी माननीय अध्यक्ष ममता बनर्जी को (कृष्णानगर लोकसभा से सांसद) महुआ मोइत्रा को एआईटीसी की गोवा इकाई का तत्काल प्रभाव से प्रभारी नियुक्त करते हुए खुशी हो रही है।’’

इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की राज्यसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी उपाध्यक्ष लुईजिन्हो फलेरियो को शनिवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री फलेरियो ने कांग्रेस का दशकों का साथ छोड़कर सितंबर में तृणमूल का दामन थाम लिया था। पिछले महीने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था।

बनर्जी ने गोवा में पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए पिछले महीने तटीय राज्य का दौरा किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला