लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र का कृषि बिल चार साल से केंद्र के पास!

By हरीश गुप्ता | Updated: March 23, 2021 20:23 IST

महाराष्ट्र ने यह विधेयक विधानसभा में पारित करके 25 अप्रैल 2017 को केंद्र के पास भेज दिया था. राज्यों के विधेयकों पर राष्ट्रपति की स्वीकृति जरूरी होती है.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र कृषि भूमि लीजिंग कानून (एमएएलएलए) संशोधन विधेयक चार साल से लंबित है.चौंकाने वाला खुलासा संसद में गृह राज्यमंत्री जी. कृष्णा रेड्डी के एक जवाब से हुआ. केंद्र ने स्पष्ट किया कि 'महाराष्ट्र सरकार से कुछ मुद्दों पर' केंद्र सरकार के विभागों ने स्पष्टीकरण मांगा था.

नई दिल्लीः विरोधाभास ही कहा जाएगा कि केंद्र सरकार एक ओर जहां किसानों की स्थिति सुधारने के लिए तीन कृषि कानूनों पर जोर दे रही है, वहीं दूसरी ओर उसके पास महाराष्ट्र कृषि भूमि लीजिंग कानून (एमएएलएलए) संशोधन विधेयक चार साल से लंबित है.

महाराष्ट्र ने यह विधेयक विधानसभा में पारित करके 25 अप्रैल 2017 को केंद्र के पास भेज दिया था. राज्यों के विधेयकों पर राष्ट्रपति की स्वीकृति जरूरी होती है. उल्लेखनीय तौर पर यह विधेयक उस वक्त पारित किया गया था जब राज्य में भाजपा-शिवसेना की सरकार थी. लेकिन उसके बाद से यह किसी न किसी वजह से अधर में लटका हुआ है.

यह चौंकाने वाला खुलासा संसद में गृह राज्यमंत्री जी. कृष्णा रेड्डी के एक जवाब से हुआ. एक सवाल के जवाब में रेड्डी ने कहा, ''तय प्रक्रिया के मुताबिक राज्यों से मिले विधेयकों को संबंधित मंत्रालयों/केंद्रीय विभागों की सलाह से राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए अग्रेषित किया जाता है. ''

कृपाल बालाजी तुमाने और संजय हरिभाऊ जाधव के एक अन्य सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र कृषि भूमि लीजिंग कानून संशोधन विधेयक 2017 पर मंत्रालयों/विभागों से सलाह-मशविरे की प्रक्रिया 12 मई 2017 को शुरू कर दी गई थी.

एक अन्य सवाल के जवाब में केंद्र ने स्पष्ट किया कि 'महाराष्ट्र सरकार से कुछ मुद्दों पर' केंद्र सरकार के विभागों ने स्पष्टीकरण मांगा था. केंद्र ने पिछले साल 14 सितंबर को महाराष्ट्र सरकार से सारे मुद्दों पर स्पष्टीकरण मिल जाने की पुष्टि करते हुए कहा है कि अब इनकी संबंधित मंत्रालयों/विभागों द्वारा जांच की जा रही है.

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रभारत सरकारकिसान आंदोलनउद्धव ठाकरे सरकारदेवेंद्र फड़नवीसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे