लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ऑटो रिक्शे में बैग भूली महिला, पुलिसकर्मियों ने ऑटो चालक से किया बरामद

By भाषा | Updated: January 24, 2021 09:51 IST

Open in App

ठाणे, 24 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे में पिछले महीने एक महिला जल्दबाजी में ऑटो रिक्शे में अपना बैग छोड़ कर चली गई थी और उस बैग में करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का सामान था। बाद में महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि महिला का बैग बरामद कर लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि महिला 11 दिसंबर को एक शादी समारोह में जाने के लिये घर से निकली। उन्होंने बताया कि महिला ने ठाणे के भयंदर से ऑटो रिक्शा लिया था लेकिन हड़बड़ी में बैग वाहन में भूलकर ही चली गई। बैग में गहने और कपड़े थे।

महिला के पति ने बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की।

पुलिस ने शिकायत मिलने पर इलाके के सीसीटीवी कैमरों की तस्वीरें देखीं और ऑटो रिक्शे की पहचान की गई।

मीरा-भयंदर वसई-विवार पुलिस आयुक्तालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक जांच के दौरान पता चला कि ऑटो चालक उत्तर प्रदेश में अपने पैतृक गांव गया था और 11 जनवरी को ही वापस आया है।

पुलिस ने ऑटो चालक को पकड़ा और उसे उसके पैतृक गांव ले जाया गया जहां शुक्रवार को महिला के गहने और सामान बरामद हुए।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर चालक को जेल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला