लाइव न्यूज़ :

Maharashtra polls results: महाराष्ट्र में वयस्क आबादी 9.54 करोड़, 9.7 करोड़ ने वोट डाला, कैसे संभव है?, राहुल गांधी, सुप्रिया सुले और संजय राउत ने महाराष्ट्र चुनाव नतीजों पर जताई चिंता

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 7, 2025 13:38 IST

Maharashtra polls results: महाराष्ट्र में मतदाताओं की संख्या राज्य की कुल आबादी से अधिक होने के राहुल गांधी के आरोप पर निर्वाचन आयोग ने कहा कि सभी तथ्यों के साथ लिखित जवाब दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra polls results: मैं निर्वाचन आयोग से विपक्ष के सवालों का जवाब देने की अपील करता हूं।Maharashtra polls results:लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में पांच महीनों में 39 लाख मतदाता जुड़े।Maharashtra polls results:पिछले पांच वर्षों में 32 लाख मतदाता जुड़े थे।

Maharashtra polls results: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एनसीपी (शरद पवार) सांसद सुप्रिया सुले और शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के साथ शुक्रवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणामों पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए भारत के निर्वाचन  आयोग से पूछा कि 9.7 करोड़ लोगों ने वोट कैसे डाला, जबकि राज्य में मतदान करने वालों की संख्या केवल 9.4 करोड़ है। लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में पांच महीनों में 39 लाख मतदाता जुड़े, जबकि पिछले पांच वर्षों में 32 लाख मतदाता जुड़े थे।

कांग्रेस, शिवसेना-यूबीटी, राकांपा-एसपी ने निर्वाचन आयोग से महाराष्ट्र की मतदाता सूची मांगी है। हम ईसीआई पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। हम केवल अंतिम मतदाता सूची चाहते हैं। पारदर्शिता सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में वोट देने योग्य आबादी 9.54 करोड़ है। हालांकि, विधानसभा चुनाव में 9.7 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

वह कैसे संभव है? राहुल गांधी ने कई सवाल पूछे। विपक्ष में नेता और सांसद राहुल ने कहा कि हम निर्वाचन आयोग को महाराष्ट्र चुनाव में हुईं विसंगतियों के बारे में बता रहे हैं, हमें लोकसभा और विधानसभा चुनावों की मतदाता सूची चाहिए। राहुल ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच 39 लाख मतदाताओं की वृद्धि हिमाचल प्रदेश जैसे पूरे राज्य की जनसंख्या के बराबर है।

निर्वाचन आयोग को पारदर्शिता लानी चाहिए, महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों की मतदाता सूची उपलब्ध कराना उसकी जिम्मेदारी है। शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर निर्वाचन आयोग जीवित है, तो उसे राहुल गांधी के सवालों का जवाब देना चाहिए,अन्यथा यह माना जाएगा कि आयोग सरकार का गुलाम है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024संजय राउतराहुल गांधीSupriya Suleराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनाचुनाव आयोगकांग्रेसदिल्लीमुंबईदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेअजित पवारमहाराष्ट्रEknath ShindeAjit PawarMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं