लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Election 2024: बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने डाला अपना वोट, पिता को याद कर कही ये बात

By अंजली चौहान | Updated: November 20, 2024 10:03 IST

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में 288 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

Open in App

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में आज सुबह सात बजे से विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। यह मतदान शाम छह बजे खत्म हो जाएगे। इसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। सोमवार को हाई-स्टेक अभियान समाप्त हो गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे प्रमुख नेताओं ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।

गौरतलब है कि दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने भी अपने मत का प्रयोग किया है। वंद्रे ईस्ट निर्वाचन क्षेत्र से एनसीपी उम्मीदवार जीशान सिद्दीकी ने अपना वोट डाला। जीशान सिद्दीकी ने कहा, "मैं सभी से अपने कीमती वोट का इस्तेमाल करने की अपील करता हूं। सरकार चुनना आपका अधिकार है, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा बनना आपका अधिकार है। मुझे वोट देना है, मेरे पिता (बाबा सिद्दीकी) मेरे साथ (शारीरिक रूप से) नहीं हैं... इस बार यह अलग लगता है, लेकिन मुझे लगता है कि वह मेरे साथ हैं।"

महाराष्ट्र में दो प्रमुख राजनीतिक गठबंधनों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा: सत्तारूढ़ गठबंधन 'महायुति' जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं, और विपक्ष का महा विकास अघाड़ी (एमवीए) जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी), शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (सपा) शामिल हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सुबह 9 बजे तक 6.61 प्रतिशत मतदान हुआ।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024महाराष्ट्रजीशान सिद्दीकीमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं