लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Polls: अंबेडकर के नेतृत्व वाली वीबीए ने उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की, ट्रांसजेंडर को बनाया उम्मीदवार

By रुस्तम राणा | Updated: September 21, 2024 15:56 IST

मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए, वीबीए प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि लेवा पाटिल समुदाय की एक ट्रांसजेंडर शमीभा पाटिल उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले की रावेर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देट्रांसजेंडर शमीभा पाटिल उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले की रावेर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगीइसके साथ ही पार्टी ने सिंदखेड़ राजा सीट से सविता मुंधे को भी मैदान में उतारा288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव नवंबर के मध्य में होने की संभावना

Maharashtra Assembly Polls 2024: प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) ने शनिवार को इस साल के अंत में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए एक ट्रांसजेंडर सहित 11 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए, वीबीए प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि लेवा पाटिल समुदाय की एक ट्रांसजेंडर शमीभा पाटिल उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले की रावेर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने सिंदखेड़ राजा सीट से सविता मुंधे को भी मैदान में उतारा है। वह वंजारी समुदाय से आती हैं।

घोषित उम्मीदवारों की पूरी सूची देखें: 

1. रावेर: शमिभा पाटिल 2. सिंदखेड राजा: सविता मुंडे 3. वाशिम: मेघा किरण डोंगरे 4. धामनगांव रेलवे: नीलेश टी विश्वकर्मा 5. नागपुर दक्षिण पश्चिम: विनय बांगे 6. साकोली: डॉ. अविनाश नन्हे 7. नांदेड़ दक्षिण: फारूक अहमद 8. लोहा: शिव नारंगले 9. औरंगाबाद पूर्व: विकास रावसाहेब दांडगे 10. शेवगांव: किसान चव्हाण 11. खानापुर: संग्राम कृष्णा माने

आपको बता दें कि 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव नवंबर के मध्य में होने की संभावना है, जिसको लेकर सियासी पार्टियां एकदम चुनावी मोड पर आ गई हैं। इस समय राज्य में शिंदे गुट की शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के गठबंधन वाली सरकार है, जिसका नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। जबकि भाजपा के देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार उपमुख्यमंत्री हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं