लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: शिवसेना से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है भाजपा!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 10, 2019 04:50 IST

वर्ष 2014 के चुनाव में दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. क्योंकि सीटों के बारे में समझौता नहीं हो सका था. भाजपा 122 और शिवसेना 63 सीटों पर विजयी रही थी.

Open in App

बदले राजनीतिक परिदृश्य में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी सहयोगी शिवसेना से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. भाजपा सूत्रों ने आज विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे किसी समझौते पर अमल हो सकता है. शिवसेना और भाजपा ने 288 सीटों वाली विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव के संदर्भ में फरवरी में बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमति व्यक्त की थी.

यह सहमति भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच लोकसभा सीटों के बंटवारे पर बातचीत के बाद बनी थी. हालांकि, केंद्र में भाजपा के बड़े बहुमत से सत्ता में वापसी करने तथा अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के बाद पार्टी को लोगों का जनसमर्थन मिलने के विश्वास के मद्देनजर पार्टी के एक तबके को लगता है कि सहयोगी दल के साथ चुनाव संबंधी समझौते के विषय पर फिर से बातचीत की जानी चाहिए.

भाजपा के एक नेता ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गठबंधन के सबसे बड़े नेता के रूप में उभरे हैं. उन्हें समाज के सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है. अगर पार्टी इस विषय पर मांग रखती है तो शिवसेना के पास उस पर सहमत होने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचता.

नेता ने कहा कि भाजपा राज्य में 160-170 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. विधानसभा चुनाव में कौन पार्टी कितनी सीटों पर लड़ेगी, इस बारे में दोनों दलों की ओर से अभी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है. वर्ष 2014 के चुनाव में दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. क्योंकि सीटों के बारे में समझौता नहीं हो सका था. भाजपा 122 और शिवसेना 63 सीटों पर विजयी रही थी.

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया