लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Polls 2024: महाराष्ट्र में 12 सीट पर चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव?, मालेगांव और धुले से शुरू करेंगे प्रचार, ओवैसी गढ़ में हल्ला बोल

By राजेंद्र कुमार | Updated: October 10, 2024 19:37 IST

Maharashtra Assembly Polls 2024: एआईएमआईएम के प्रभाव वाली सीटों से अपना चुनाव प्रचार शुरू करने का फैसला किया है.

Open in App
ठळक मुद्देअलग-अलग इलाकों का दौरा कर चुनावी तैयारी का जायज़ा लेंगे. ओवैसी को भी महाराष्ट्र में सपा की ताकत का अहसास कराया जा सके.महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में मांगी गई सीटों को देने पर विचार किया जाए.

Maharashtra Assembly Polls 2024: समाजवादी पार्टी (सपा) को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की मुहिम के तहत अखिलेश यादव की नजर अब अखिलेश यादव की नज़र महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव पर है. सपा महाराष्ट्र की 12 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती हैं. महाराष्ट्र में सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी से साथ बीते अगस्त में सपा मुखिया अखिलेश यादव की इस संबंध में लंबी गुफ़्गू भी हुई थी. इसी के बाद पार्टी के चार वरिष्ठ नेताओं को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया और अब अखिलेश यादव ने खुद अगले हफ्ते महाराष्ट्र के दौरे पर जाने का कार्यक्रम बना लिया है. पार्टी नेताओं के अनुसार, अखिलेश दो दिनों तक अलग-अलग इलाकों का दौरा कर वह चुनावी तैयारी का जायज़ा लेंगे. इस दौरान वह पहले मालेगांव जाएंगे. फिर वे धुले का दौरा करेंगे.

महाराष्ट्र में यहां जाएंगे अखिलेश

महाराष्ट्र में अखिलेश यादव मालेगांव और धुले जाने का कार्यक्रम बेहद सोच समझ का बनाया गया है. मालेगांव सेंटर सीट और धुले सिटी पर ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के विधायक पिछली बार चुनाव जीते थे. सपा का भी इन दोनों सीटों पर अच्छा खासा वोट बैंक है. अखिलेश यादव इन दोनों सीटों से महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार की शुरुआत कर यह संदेश देना चाहते हैं कि मुस्लिम समाज के वह नेचुरल लीडर हैं.

भले ही उन्हे कश्मीर की जनता ने विधानसभा चुनावों में वोट नहीं दिया लेकिन यूपी सहित उत्तर भारतीय लोग उन्हें पसंद करते हैं. इसी सोच के तहत उन्होंने एआईएमआईएम के प्रभाव वाली सीटों से अपना चुनाव प्रचार शुरू करने का फैसला किया है. ताकि ओवैसी को भी महाराष्ट्र में सपा की ताकत का अहसास कराया जा सके.

इसके साथ अखिलेश यादव महा विकास अघाड़ी को भी यह बताना चाहते हैं कि महाराष्ट्र में सपा की अनदेखी करना उसको भारी पड़ सकता है. इसलिए सपा को भी महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में मांगी गई सीटों को देने पर विचार किया जाए.

कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी को संदेश

सपा ने महाराष्ट्र की 12 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तय की हैं. यह सीटें मुंबई, भिवंडी, मालेगांव, धुलिया, बरसोवा, बैकला, ठाणे और औरंगाबाद की हैं. मुंबई की मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से अबू आजमी फिर चुनाव लड़ेंगे, जबकि बीते विधानसभा चुनाव में जीते विधायक रईस शेख़ को फिर उसी सीट से चुनाव लड़ाने का सुझाव पार्टी नेताओं से अखिलेश को दिया है.

पिछले चुनाव में भिवंडी पूर्व से रईस शेख़ और मानखुर्द शिवाजी नगर से अबु आजमी चुनाव जीते थे. इस दो सीटों के अलावा दस अन्य सीटों पर इस बार सपा की दावेदारी है. महाराष्ट्र में सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने इन सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाले नेताओं के नाम अखिलेश यादव को दे रखे हैं.

अब महाराष्ट्र के दौरे के दौरान अखिलेश यादव कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी के नेताओं से साथ इस संबंध में बात करेंगे. फिलहाल यह तय है कि महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में अखिलेश पार्टी के उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतरेंगे. अगर कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी उन्हे पर्याप्त सीट नहीं देगी तो अखिलेश अकेले ही वहां चुनाव लड़ेंगे.

संबंध में अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं के साथ आज लंबी चर्चा की है. इस चर्चा में यह तय हुआ है कि सपा देश में तीसरे नंबर की पार्टी बन चुकी है, इसलिए अब किसी भी राज्य में वह अपने उम्मीदवारों के लिए सीट मांगने के लिए कांग्रेस और अन्य दलों के सामने हाथ नहीं फैलाएगी, बल्कि अपनी डिमांड बताकर सीटों के लिए वार्ता करेंगी. अब देखना यह है कि अखिलेश यादव के इस तेवर के साथ कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी उनके लिए कितनी सीटें छोड़ती है.

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीलखनऊअसदुद्दीन ओवैसीऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्रिकेटLSG vs CSK, IPL 2026 Score: 21 गेंद में फिफ्टी, अंशुल कंबोज पर लगातार 4 छक्के, लखनऊ में मार्श ने चेन्नई सुपरकिंग्स की हराया

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला