लाइव न्यूज़ :

Leopards State: मध्य प्रदेश में देश के सबसे ज्यादा तेंदुए, केंद्र की रिपोर्ट में मध्य प्रदेश लेपर्ड स्टेट

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: February 29, 2024 18:07 IST

मध्य प्रदेश के लिए अच्छी खबर है। देश में सबसे ज्यादा तेंदुओं की संख्या मध्य प्रदेश में है। टाइगर स्टेट, चीता स्टेट के साथ लेपर्ड स्टेट का दर्जा बरकरार है। ताजा रिपोर्ट में मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 3907 तेंदुए मध्य प्रदेश में होना बताया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी का लेपर्ड स्टेट का दर्जा बरकरार,गणना में सबसे ज्यादा लेपर्ड मिले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जारी की तेंदुआ गणना रिपोर्ट

MP का तेंदुआ स्टेट का दर्जा बरकरार

देश में तेंदुओं की संख्या 13874 लेकिन मध्य प्रदेश में तेंदुओं की संख्या चौकाने वाली है। प्रदेश में हर साल तेंदुओं की संख्या बढ़ रही है। और ताजा रिपोर्ट में बताया गया कि देश में तेंदुओं की सबसे ज्यादा संख्या 3907 मध्य प्रदेश में है । 2018 की गणना में यह संख्या 3421 थी। मध्य प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र तीसरे पर कर्नाटक चौथे पर तमिलनाडु है।

मध्यप्रदेश के नाम दर्ज है ये रिकार्ड 

मध्य प्रदेश देश में वह इकलौता राज्य है जहां पर सबसे ज्यादा बाघ सबसे ज्यादा चीता सबसे ज्यादा गिद्ध,भेड़िया, घड़ियाल और तेंदुए हैं ।

केंद्र ने जारी की रिपोर्ट 

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज तेंदुओं की गणना पर रिपोर्ट को जारी किया है।

 केंद्र की रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में तेंदुओं की संख्या 13874 है।

 सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में 3907 तेंदुए हैं।

 महाराष्ट्र में 1985, कर्नाटक में 1879 और तमिलनाडु में 1070 तेंदुए हैं।

 सबसे ज्यादा तेंदुए की आबादी वाली जगह में आंध्र प्रदेश के श्री सेलम में नागार्जुन सागर का नाम है।

 जबकि मध्य प्रदेश में पन्ना और सतपुड़ा दूसरे नंबर पर है। 

 राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण और भारतीय वन्य जीव संस्थान ने तेंदुओं की आबादी को लेकर जो गणना की उसके आंकड़े आज जारी किए गए हैं । मध्य भारत में तेंदुओं की आबादी बढ़ती हुई नजर आ रही है । 2018 और 2022 में जो नमूने लिए गए उसमें 1.08 फ़ीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। 

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshमोहन यादवMohan Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला