लाइव न्यूज़ :

एमपी में कोरोना केसः मुख्यमंत्री चौहान ने कहा- घर में मनाएं होली, स्विमिंग पूल, सिनेमाघर, जिम जाने से बचें

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: March 25, 2021 21:19 IST

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों से चिंतित प्रदेश सरकार ने चार और जिलों बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगोन में रविवार को लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के इंदौर, भोपाल और जबलपुर में हर रविवार को लॉकडाउन लागू करने का फैसला पहले ही किया जा चुका है.अब तक कोविड-19 की रोकथाम के लिये 26,90,646 लोगों को टीका लगाया गया है.अगले तीन माह में सभी लक्षित समूहों को टीका लगाया जा सके.

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए सतर्कता आवश्यक है.

अत: होली के त्योहार को अपने घरों तक सीमित करते हुए 'मेरी होली-मेरे घर' के सिद्धांत का अनुसरण करना आवश्यक है. संपूर्ण मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ने के मद्देनजर मेले, चल समारोह सहित अन्य सार्वजनिक आयोजन और सार्वजनिक रूप में लोगों का एकत्रित होना प्रतिबंधित रहेगा.

रेस्टोरेंट में बैठकर खाने पर प्रतिबंध: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने कोरोना के संक्रमण से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करने के बाद कहा है कि प्रदेश के ऐसे जिलों, जहाँ कोविड के साप्ताहिक पॉजिटिव केसेस का प्रतिदिन औसत 20 से ज्यादा है, में शादी समारोह में 50 तथा शव यात्रा में 20 से अधिक व्यक्ति के सम्मिलित होने पर प्रतिबंध रहेगा.

उठावना, मृत्यु-भोज आदि कार्यक्रमों में भी 50 से अधिक लोग सम्मिलित नहीं हो सकेंगे. इन जिलों में स्विमिंग पूल, सिनेमाघर, जिम आदि बंद रहेंगे. रेस्टोरेंट में बैठकर खाने पर प्रतिबंध रहेगा. टेक अवे भोजन की व्यवस्था जारी रहेगी. बंद हाल के कार्यक्रम में 50 प्रतिशत हाल की क्षमता (अधिकतम 100 व्यक्ति) सम्मिलित हो सकेंगे.

जनता के हित में लिए गए हैं फैसले:  मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सात शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगोन में में 28 मार्च को लॉकडाउन होने के कारण होली दहन तथा शब-ए-बारात को सांकेतिक रूप से मनायें जाने की सहमति दी जा सकेगी.

प्रदेश के जिन जिलों में कोविड के साप्ताहिक पॉजिटिव केसेस का औसत प्रतिशत प्रतिदिन 20 से कम है. वहाँ क्राईसिस मैनेजमेंट कमेटी जन-सुनवाई के कार्यक्रम स्थगित रखने और विवाह, अंतिम संस्कार जैसे सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने वालों की संख्या निर्धारित करने संबंधी निर्णय ले सकेगी.

तीन माह में होगा सभी का टीकाकरण: मुख्यमंत्री चौहान ने कोविड 19 के टीकाकरण की प्रक्रिया को गति देने और सभी जिलों में आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने और बिस्तरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. प्रदेश में अब तक 26 लाख 90 हजार 646 व्यक्तियों का टीकाकरण हो चुका है.

प्रदेश में प्रतिदिन 3 लाख व्यक्तियों के टीकाकरण के लिए व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं. प्रति सप्ताह चार दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे. आगामी 3 माह में सभी लक्षित समूहों का टीकाकरण किए जाने की योजना है.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाशिवराज सिंह चौहानभोपालकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

कारोबारMP Cabinet: छात्रवृत्ति 1550 से बढ़कर 10000 प्रतिमाह, चिकित्सा शिक्षा, आंगनवाड़ी एवं सिंचाई योजना के लिए 490 करोड़, मोहन कैबिनेट के फैसले

भारतकौन थे रघु राय?, 1984 भोपाल गैस त्रासदी की वो तस्वीरें?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र