लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले-एमपी का नया मतलब है मास्क पहनो, लॉकडाउन है उपाय लेकिन...

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: April 7, 2021 17:23 IST

कोविड-19 महामारी के दौरान चेहरे को ढंकना ‘सुरक्षा कवच’ की तरह है और निजी वाहन में ड्राइविंग करते हुए अकेले होने के बावजूद मास्क पहनना अनिवार्य है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से संक्रमित दो महिलाओं सहित चार मरीज कथित रूप से भाग गये। कोतवाली थाने में भादंवि की धारा 188, 269 एवं 270 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।महिला मरीज को भी कोविड से संक्रमित होने के बाद पृथक में रखा गया था।

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर लगातार गंभीर रूप अख्तियार कर रही है, लेकिन यदि आम लोग सावधानियां रखें तो हम इसको हराने में सफल होंगे.

शिवराज ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए अकेले प्रशासन कुछ नहीं कर सकता, इसमें सबका सहयोग अनिवार्य है. सीएम ने इस दौरान एमपी की नई व्याख्या भी की. उन्होंने कहा कि मौजूदा माहौल में एमपी का मतलब है मास्क पहनो. सीएम ने कहा कि संक्रमण रोकने का एक उपाय यह है कि टोटल लॉकडाउन लगा कर सबको घरों में बंद कर दिया जाए.

दूसरा उपाय है कि सीमित लॉकडाउन लगाया जाए जिससे लोगों को रोजी-रोटी की समस्या नहीं हो. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन अंतिम उपाय है, लेकिन संक्र मण रोकने के लिए परिस्थितियों के अनुसार इस पर भी फैसला लिया जाएगा. जिन जिलों में केस ज्यादा हैं, उनकी बुधवार शाम समीक्षा की जाएगी.

क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद जरूरी हुआ तो इन जिलों में लॉकडाउन भी लगाया जा सकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं कोरोना वॉलेंटियर अभियान प्रारंभ किया गया और आम नागरिकों को स्वयंसेवी के रूप में कोरोना के विरुद्ध लड़ाई से जोड़ा गया. अब तक 35 हजार से अधिक स्वयंसेवक अलग-अलग श्रेणयिों में कोरोना वॉलेंटियर बने हैं.

उन्होंने बताया कि प्रदेश के जिन जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है, वहां किल कोरोना-2 अभियान प्रारंभ किया जाएगा. इसके अंतर्गत घर-घर जाकर सर्वे करते हुए संभावित मरीजों को चिह्नित किया जाएगा. एक हॉस्पिटल एडमिशन प्रोटोकॉल तैयार कर लागू किया जाएगा. इसका लाभ यह होगा कि हर पात्र मरीज को अस्पताल में दाखिल होने की सुविधा मिलेगी. जिन्हें भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है, वे घर पर ही आइसोलेट रहकर उपचार करा सकेंगे.

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियाशिवराज सिंह चौहानभोपालकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

कारोबारMP Cabinet: छात्रवृत्ति 1550 से बढ़कर 10000 प्रतिमाह, चिकित्सा शिक्षा, आंगनवाड़ी एवं सिंचाई योजना के लिए 490 करोड़, मोहन कैबिनेट के फैसले

भारतकौन थे रघु राय?, 1984 भोपाल गैस त्रासदी की वो तस्वीरें?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र