लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: महाकाल मंदिर में हंगामा करने वाले 18 भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई, सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया

By शिवेंद्र राय | Updated: August 13, 2022 12:44 IST

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या बीते बुधवार को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। इसी दौरान महाकाल मंदिर परिसर में हंगामा हुआ था। इस मामले में भाजयुमो के दो अध्यक्ष सहित 16 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को महाकाल मंदिर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया था हंगामाप्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने इसे काफी गंभीरता से लिया था18 भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर हुई कार्रवाई

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। भाजयुमो के कुछ पदाधिकारियों ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान हंगामा किया था। इस मामले में मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार को कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए थे।

क्या है पूरा मामला

बीते बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या दर्शन करने के लिए उज्जैन के महाकाल मंदिर आए थे। इसी दौरान तेजस्वी सूर्या से मिलने के लिए बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता महाकाल मंदिर परिसर पहुंच गए। कुछ कार्यकर्ता तेजस्वी सूर्या के साथ गर्भगृह में भी चले गए। वहीं बाहर खड़े कार्यकर्ताओं ने मंदिर के बैरिकेडिंग को तोड़कर नंदी हॉल में घुसने की कोशिश की थी। इस मामले के सामने के सामने आने के बाद से ही विपक्ष भाजपा पर हमलावर था।

महाकाल मंदिर में हंगामे की घटना को प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने काफी गंभीरता से लिया था।  विष्णु दत्त शर्मा के नाराजगी जताने के बाद युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने हंगामा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की। इस मामले में  भारतीय जनता युवा मोर्चा के उज्जैन नगर के जिलाध्यक्ष अमय शर्मा और उज्जैन ग्रामीण के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जलवा को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। साथ ही 16 और पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है।

इस मामले पर खेद जताते हुए भाजपा युवा मोर्चा की मध्य प्रदेश इकाई ने कहा, "भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास के दौरान महाकाल मंदिर परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं का व्यवहार गलत था। इससे मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंची है और पार्टी की प्रतिष्ठा को भी नुकसान हुआ है।"  

कौन हैं तेजस्वी सूर्या

पेशे से वकील तेजस्वी सूर्या बंगलौर दक्षिण (कर्नाटक) से भाजपा के सांसद हैं। तेजस्वी सूर्या के नाम सबसे कम उम्र, 29 वर्ष में भारतीय संसद का सदस्य बनने का रिकार्ड दर्ज है। तेजस्वी सूर्या भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में अपने प्रतिद्वंदी नेता बीके हरिप्रसाद को एक लाख से अधिक वोटों से हराकर तेजस्वी सूर्या 17 वीं लोकसभा के लिए चुने गए। सूर्या राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। तेजस्वी सूर्या की पहचान फायर ब्रांड हिंदुत्ववादी नेता की है।

टॅग्स :महाकालेश्वर मंदिरBJPमध्य प्रदेशकांग्रेसतेजस्वी सूर्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र