लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः निराशा के अंधेरों में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र अपनी तूलिका से उम्मीद की किरण पैदा कर रहे हैं

By भाषा | Updated: April 30, 2020 21:11 IST

विद्यार्थी अपनी गहरी सोच और परिकल्पना को कैनवास पर उतारकर लोगों को कोविड-19 संक्रमण से लड़ने की उम्मीद दे रहे हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र अपनी तूलिका से उम्मीद की किरण पैदा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकलाकृतियां एक उम्मीद को जाहिर करने के साथ-साथ कोविड-19 संक्रमण से लड़ने के तरीकों के बारे में संदेश भी दे रही हैं।इन कलाकृतियों को इस साल आयोजित होने वाले विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के दौरान एक अभियान में इस्तेमाल किया जाएगा।

लखनऊ: कोरोना संक्रमण महामारी के कारण घोषित लॉकडाउन में तरह-तरह की आशंकाओं को लेकर उपज रही निराशा के अंधेरों में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र अपनी तूलिका से उम्मीद की किरण पैदा कर रहे हैं। ये विद्यार्थी अपनी गहरी सोच और परिकल्पना को कैनवास पर उतारकर लोगों को कोविड-19 संक्रमण से लड़ने की उम्मीद दे रहे हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय के सांस्कृतिकी विभाग के निदेशक प्रोफेसर राकेश चन्द्रा ने बृहस्पतिवार को 'पीटीआई—भाषा' को बताया कि विभाग की तरफ से आमंत्रण मिलने के कुछ ही दिनों के अंदर अनेक छात्रों ने मौजूदा महामारी को देखते हुए अपने विचारों को कागज पर नयी सोच से भरी पेंटिंग्स के रूप में उतारा।

ये कलाकृतियां एक उम्मीद को जाहिर करने के साथ-साथ कोविड-19 संक्रमण से लड़ने के तरीकों के बारे में संदेश भी दे रही हैं। उन्होंने बताया कि इन कलाकृतियों को इस साल आयोजित होने वाले विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के दौरान एक अभियान में इस्तेमाल किया जाएगा। प्रोफेसर चन्द्रा ने कहा, ‘‘ये पोस्टर और पेंटिंग्स हमारे उन छात्रों के दिल में बसी असीम उम्मीदों को जाहिर करते हैं जो लॉकडाउन के कारण प्रदेश में जगह-जगह फंसे हुए हैं।

’’ उन्होंने बताया कि चूंकि लॉकडाउन के कारण लोगों की आवाजाही बंद है, इसलिये सांस्कृतिकी विभाग इन कलाकृतियों का एक विशेष वीडियो बनवाकर उसे यूट्यूब पर साझा करेगा। छात्रों की रचनात्मकता के बारे में चन्द्रा ने बताया कि इन विद्यार्थियों ने अपनी नयी और गहरी सोच को बेहद रचनाशीलता से कैनवास पर उतारा है। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ छात्रों की पेंटिंग तो बेहद दिलचस्प थीं। उनमें से एक कलाकृति तो माइकल एंजेलो की 'द क्रियेशन आफ एडम' की नये तरीके की व्याख्या है।

इसमें मास्क पहने ईश्वर को एडम को सैनेटाइजर की बोतल देते हुए दिखाया गया है। इसी तरह की एक और पेंटिंग में बोधिसत्व को हाथ में सैनेटाइजर लिये दिखाया गया है।’’ छात्रों को इस तरीके से अपनी रचनात्मकता दिखाने का न्यौता देने की वजह के बारे में प्रोफेसर चन्द्रा ने बताया कि यह उम्मीद जगाने और उन्हें इस मुश्किल वक्त में कुदरत और अच्छी चीजों के बारे में सकारात्मक ढंग से सोचने के लिये प्रोत्साहित करने की कवायद थी।

उन्होंने बताया कि आश्चर्यजनक रूप से इसमें कला वर्ग से इतर छात्रों ने भी अपनी भावनाओं को कैनवास पर उतारा। यह न सिर्फ रचनाएं हैं बल्कि बेहतरीन विचार भी हैं, जो यह बताता है कि इस मुश्किल वक्त में हमारे नौजवानों की सोच कैसी है। ये पोस्टर देखने के बाद मुझे विश्वास हो गया है कि कोई भी मुश्किल इन नौजवानों को झुका नहीं सकती।

पेंटिंग्स तैयार करने वाले छात्रों से व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिये समन्वय स्थापित करने वाले ललित कला विभाग केशिक्षक राजन फुलारी ने बताया कि छात्रों से उन पेंटिंग्स की सॉफ्ट कॉपी मांगी गयी थीं, जिनके जरिये इस मुश्किल वक्त में एक उम्मीद मिल सके और सााथ ही कोविड-19 महामारी के इस दौर में सामाजिक दूरी का संदेश भी जाए।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र