लाइव न्यूज़ :

LPG Price Hike Today: घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में आज से फिर हुई बढोतरी, प्रति टंकी इतना मंहगा हुआ गैस, जानें अपने शहर का नया रेट

By आजाद खान | Updated: May 19, 2022 09:46 IST

LPG Price Hike Today: पिछले साल के मुकाबले इस साल से हम अगर तुलना करें तो पिछले साल दिल्ली में जहां एक घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 809 रुपए थे, वहीं आज इसकी कीमत 1000 रुपए पार हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में आज से फिर एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। यह बढ़ोतरी घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ अब से इसके दाम 1000 रुपए पार हो गए है।

LPG Price Hike Today: देश भर में आज से फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। इससे पहले मई महीने में एक बार और दाम बढ़ा था। आज से घर में इस्तेमाल किए जाने वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1000 के पार हो गए हैं। अब से हर घरेलू गैस सिलेंडर को खरीदने के लिए आम आदमी को 3 रुपये 50 पैसे बढ़ाकर देने होंगे। यही नहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भी उछाल आया है और यह भी 8 रुपए मंहगा हुआ है। 

अब कितने में मिलेगा एक घरेलू गैस सिलेंडर

आज से घरेलू गैस सिलेंडर के लिए नए दाम लागू हुए हैं। ऐसे में दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब 1003 रुपए में मिलेगा। आपको बता दें कि इसी महीने में यह दूसरी बार है कि जब गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। अगर पिछले साल के मुकाबले इस साल से हम तुलना करें तो पिछले साल जहां एक घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 809 रुपए थे, वहीं आज इसकी कीमत 1000 रुपए पार हो गई है। 

यहां चेक करें अपने शहर के गैस सिलेंडर के दाम 

हर शहर में अलग-अलग दाम आपको देखने को मिल सकते है। आपके शहर में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कितने है, यह आप नीचे जान सकते हैं। यह हैं देश के प्रमुख शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम के रेट (14.2 किलोग्राम)

दिल्ली-1003 रुपए प्रति सिलेंडरकोलकाता-1029 रुपए प्रति सिलेंडरमुंबई-1002.50 रुपए प्रति सिलेंडरचेन्नई- 1018.50 रुपए प्रति सिलेंडर

19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट

दिल्ली- 2354 रुपए प्रति सिलेंडरकोलकाता-2454 रुपए प्रति सिलेंडरमुंबई-2306 रुपए प्रति सिलेंडरचेन्नई- 2507 रुपए प्रति सिलेंडर

7 मई को भी बढ़े थे दाम

इसी महीने 7 मई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े थे। घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपए प्रति टंकी के दर पर दाम बढ़ाए गए थे। पिछले कई महीनों से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से इसके भी दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। 

टॅग्स :एलपीजी गैसLPGपेट्रोल का भावडीजल का भावभारतकोलकाताkolkata
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारCNG Price Hike: दिल्ली में CNG की कीमत ₹1 बढ़ी, 2 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, मुंबई में दर ₹84 प्रति किलोग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज की रेट लिस्ट, 17 मई को ये हैं पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र