लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 13, 2025 18:48 IST

Lok Sabha polls: देश को प्रगति की दिशा में ले जाएंगे। यह सामाजिक न्याय देने वाला बजट है और इसलिए मैं इसका समर्थन करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देमुझे तीसरी बार मंत्री बनने का अवसर मिला है।डॉ बाबासाहेब आंबेडकर का स्मारक बनाया जा रहा है।प्रधानमंत्री मोदी, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर में विश्वास करते हैं।

Lok Sabha polls: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार द्वारा देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के कारण राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को अगले आम चुनाव में 400 सीट मिलेंगी जबकि विपक्ष की सीट कम होंगी। राज्यसभा में बजट 2025-26 पर आम चर्चा में भाग लेते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री अठावले ने कहा, ‘‘यह ऐसा बजट है जो न केवल सामाजिक न्याय बल्कि आर्थिक न्याय भी प्रदान करता है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘इस बार राजग की सीट कम हुई हैं लेकिन अगली बार हम 400 सीट तक पहुंचेंगे और आपकी सीट घटती रहेंगी जबकि हमारी सीट बढ़ेंगी और हम देश को प्रगति की दिशा में ले जाएंगे। यह सामाजिक न्याय देने वाला बजट है और इसलिए मैं इसका समर्थन करता हूं।’’

बजट को बहुत मजबूत करार देते हुए उन्होंने कहा कि सभी मंत्रालयों को बजट में अच्छी खासी धनराशि आवंटित की गई है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया कि उनकी पार्टी में संसद का कोई निर्वाचित सदस्य नहीं होने के बावजूद उन्हें मंत्री पद दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे तीसरी बार मंत्री बनने का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री मोदी, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर में विश्वास करते हैं।’’ उन्होंने बताया कि मुंबई के इंदु मिल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से डॉ बाबासाहेब आंबेडकर का स्मारक बनाया जा रहा है, जिसमें उनकी 350 फुट की प्रतिमा होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावRamdas Athawaleनरेंद्र मोदीBaba Saheb
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र