लाइव न्यूज़ :

अल्पेश ठाकोर का कांग्रेस को झटका, बनासकांठा में करेंगे ठाकोर सेना के प्रत्याशी का प्रचार

By महेश खरे | Updated: April 10, 2019 09:29 IST

एक महीने पहले अल्पेश ठाकोर ने बीजेपी में जाने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि कांग्रेस का साथ जारी रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देबनासकांठा से ठाकोर सेना ने स्वरूप ठाकोर को अपना प्रत्याशी बनाया है. लोकसभा चुनाव से पहले अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

गुजरात में कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका देते हुए ठाकोर सेना के प्रत्याशी का प्रचार करने का ऐलान किया है. बनासकांठा से ठाकोर सेना ने स्वरूप ठाकोर को अपना प्रत्याशी बनाया है. अल्पेश कांग्रेस के विधायक हैं लेकिन ठाकोर सेना के नेता भी हैं. यहां से परथीभाई भटोण कांग्रेस के प्रत्याशी हैं.

अल्पेश ने बनासकांठा में कांग्रेस का नहीं ठाकोर सेना के प्रत्याशी का प्रचार करने की घोषणा करके कांग्रेस आलाकमान का सिरदर्द बढ़ा दिया है. हाल ही में यह खबर आई थी कि अल्पेश ठाकोर की कांग्रेस के प्रांतीय नेतृत्व से बिहार के मुद्दे पर अनबन हो गई है. इसी बीच उनसे भाजपा नेताओं ने संपर्क बनाया और यह भी खबर उड़ी कि अल्पेश कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले हैं.

इस खबर का जब अल्पेश ने ही खंडन किया तो मामला ठंडा पडा. बाद में वे सीडब्ल्यूसी बैठक में पाटीदार युवा नेता हार्दिक पटेल के कांग्रेस प्रवास के समय भी कांग्रेस नेताओं के साथ दिखे. सूत्रों ने यह भी बताया कि अल्पेश भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के वार रूम में कन्हैया के साथ मोर्चा संभालेंगे.

राहुल का सौराष्ट्र दौरा 15 से 15 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सौराष्ट्र में प्रचार रैली को संबोधित करेंगे. इसी अवसर पर वे बनासकांठा में प्रचार के मुद्दे पर अल्पेश ठाकोर को मनाने का प्रयास करेंगे. सुरेंद्रनगर और भरूच में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ विद्रोह की समस्या भी कांग्रेस का सिरदर्द बनी हुई है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावगुजरात लोकसभा चुनाव 2019भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ