लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: नीतीश, तेजस्वी 30 जनवरी को शामिल होंगे राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में, मकसद है इंडिया गठबंधन को मजबूती देना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 23, 2024 13:02 IST

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि वो राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हिस्सा लेंगे, जब राहुल गांधी की यात्रा बिहार में प्रवेश करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार और तेजस्वी यादव बिहार में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हिस्सा लेंगे 30 जनवरी को बिहार आने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में नीतीश होंगे शामिल राहुल गांधी की यात्रा बिहार में दो चरणों में 425 किमी और सात जिलों को कवर करेगी

पटना: हाड़ कंपाती ठंड के बीच लोकसभा चुनाव 2024 को लकर सत्ता और सियासत के गलियारे बेहद गर्म होते जा रहे हैं। विपक्षी गठबंधन इंडिया भाजपा की अगुवाई वाले सत्ताधारी एनडीए को पटखनी देने के लिए कमर कस रहा है। इसी क्रम में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि वो राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हिस्सा लेंगे, जब राहुल गांधी की यात्रा बिहार में प्रवेश करेगी।

समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार इंडिया गठबंधन के प्रति नरमी का संकेत देते हुए जनता दल (यूनाइटेड) ने ऐलान किया है कि आगामी 30 जनवरी को बिहार आने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे। वहीं इसके साथ यह भी तय है कि राहुल की इस यात्रा में राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी हिस्सा लेंगे। बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की रैली पूर्णिया में आयोजित की जाएगी।

राहुल की रैली में नीतीश और तेजस्वी के आगमन की पुष्टि करते हुए कांग्रेस एमएलसी और पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम चंद्र मिश्रा ने बीते सोमवार को कहा, "राहुल गांधी 29 जनवरी को किशनगंज के रास्ते बंगाल से बिहार में प्रवेश करेंगे और 30 जनवरी को पूर्णिया में एक रैली में भाग लेंगे। इस रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी अपनी की पुष्टि की है।"

राहुल की यात्रा के संबंध में प्रेम चंद मिश्रा ने कहा कि उनकी यात्रा दो चरणों में 425 किमी और बिहार के सात जिलों को कवर करेगी। दूसरे चरण का कार्यक्रम उचित समय पर साझा किया जाएगा। अभी तो फिलहाल राहुल गांधी की यात्रा दक्षिण बिहार के जिलों औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास को कवर करेगी।”

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनने से कांग्रेस-जदयू के बीच रिश्तों में खटास की कथित अटकलें लग रही थी। हालांकि अब राहुल की रैली में शामिल होने के लिए नीतीश की सहमति को विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दलों के बीच एकजुटता दिखाने के लिये दी गई है।

इस संबंध में जदयू के एक नेता ने कहा, ''हम कभी भी कांग्रेस की यात्रा के खिलाफ नहीं थे, लेकिन हम इसे इंडिया गठबंधन की यात्रा बनाना चाहते हैं। अब जब राहुल गांधी ने पूर्णिया में एक सभा को संबोधित करने का फैसला किया है तो नीतीश कुमार उसमें शामिल होंगे। यह एकजुटता का एक बड़ा संकेत होगा।”

वहीं राजद के एक नेता ने कहा, ''डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पूर्णिया रैली में शामिल होंगे। बिहार में हम सभी मिलकर इंडिया गठबंधन के मजबूती के लिए सामूहिक कोशिश कर रहे हैं।''

जदयू और राजद के अलावा कांग्रेस नेता मिश्रा ने बिहार की महागठंधन सरकार में शामिल अन्य दलों के बारे में कहा, "कांग्रेस ने अन्य गठबंधन सहयोगियों जैसे सीपीआई और सीपीएम के राज्य नेताओं के अलावा सीपीआई (एमएल) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य को भी पूर्णिया की रैली के लिए निमंत्रण भेजा है ताकि वो भी रैली में आएं और भारत जोड़ो न्याय यात्रा को अपना समर्थन दें।"

टॅग्स :भारत जोड़ो न्याय यात्राराहुल गांधीनीतीश कुमारतेजस्वी यादवजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र