लाइव न्यूज़ :

मथुरा में विकास कार्य कराने में कभी नहीं सोचा कि इसका लाभ हिन्दू को मिलेगा या मुसलमान को: हेमा मालिनी

By भाषा | Updated: April 13, 2019 17:14 IST

लोकसभा चुनाव 2019 में हेमा मालिनी मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हैं। हेमा मालिनी ने 2014 के आम चुनाव में जीत हासिल की थी। हाल ही में नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री मेनका गांधी का एक वीडियो वायरल हो गया था जिसमें वह कह रही थीं कि अगर मुसलमान उन्हें वोट नहीं देंगे तो उन्हें उनके पास काम के लिए आने का भी हक नहीं है।

Open in App

लोकसभा चुनाव के माध्यम से संसद में एक बार फिर पहुंचने का प्रयास कर रही भाजपा की मथुरा से सांसद एवं उम्मीदवार हेमामालिनी की मुस्लिम मतदाताओं के मामले में सोच महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी से बिल्कुल अलग है।

मथुरा से अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हेमामालिनी ने बतौर भाजपा प्रत्याशी मुस्लिम मतों के मिलने, अथवा न मिलने के सवाल पर कहा, ‘मैंने अपने क्षेत्र में बहुत से काम कराए हैं। जिन्हें तय करते वक्त कभी यह नहीं सोचा कि इससे हिन्दू को फायदा मिलेगा या मुस्लिम को। सरकार ने भी गरीबों के हित की कई योजनाएं प्रारम्भ की हैं। जिनसे सभी को फायदा मिलेगा।’

हेमा ने कहा, ‘ऐसे में यह सवाल उठाने का कोई औचित्य नहीं कि कौन किसको वोट देगा। हमारी सरकार ने धर्म या जाति के आधार पर विकास कार्य नहीं किए। जनता भी इन चीजों को अच्छे से समझने लगी है। आज पूरी व्यवस्था बदल रही है। लोग सिर्फ विकास चाहते हैं। जातिगत राजनीति अब नहीं चलने वाली। मुझे भरोसा है कि लोग हमारा समर्थन जरूर करेंगे।’

हेमामालिनी ने कहा कि उन्होंने जो अच्छे काम अपने संसदीय क्षेत्र में किए हैं, उसकी बदौलत यहां की जनता उन्हें एक बार फिर संसद तक अवश्य पहुंचाएगी। उधर, पीलीभीत से सांसद मेनका गांधी को इस बार सुल्तानपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कथित रूप से वहां की एक जनसभा के दौरान कहा कि हम महात्मा गांधी की संतान नहीं हैं कि हम बस चीजें देते रहें और बदले में हमें कुछ नहीं मिले।

संभवतः उनका इशारा मुस्लिम मतदाताओं की ओर था, जिनके बारे में माना जाता है कि वे लोग भाजपा को वोट नहीं देते। मेनका के बयान को धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला करार देते हुए कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की, जिस पर उनसे तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। 

हेमा मालिनी ने साल 2014 में रालोद नेता जयंत चौधरी को एक लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। जयंत चौधरी जाट नेता अजित सिंह के बेटे और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते हैं। 

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने हेमा मालिनी को मथुरा से उतारा हैं वहीं सपा, बसपा और रालोद ने कुवँर नरेंद्र सिंह को गठबंधन का उम्मीदवार बनाया है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमथुराहेमा मालिनीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल