लाइव न्यूज़ :

जोधपुर लोकसभा सीट: पिता CM अशोक गहलोत के गढ़ से डेब्यू करेंगे वैभव गहलोत, BJP के गजेंद्र सिंह शेखावत होंगे सामने

By धीरज पाल | Updated: March 29, 2019 11:58 IST

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की 13वीं सूची जारी की है। इस सूची में राजस्थान से 19 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र को बाड़मेर से टिकट दिया गया है।कांग्रेस ने ज्योति मिर्धा को नागौर से टिकट दिया है।

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में कांग्रेस ने  राजस्थान, गुजरात और उत्तरप्रदेश में लोकसभा की 31 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए। सूची में राजस्थान से 19 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की।

राजस्थान से प्रमुख नाम राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का है, जिनको जोधपुर से टिकट दिया गया है। वैभव को इस सीट पर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। वैभव गहलोत को जोधपुर सीट दिये जाने के पीछे की वजह है अशोक गहलोत का गढ़। दरअसल, यह सीट अशोक गहलोत का गढ़ माना जाता है। अशोक गहलोत इस सीट से अभी तक 5 पर बार जीत चुके हैं।

इस सीट पर साल 1980 में अशोक गहलोत ने अपनी पहली विजय रथ की शुरुआत की थी। इसके बाद 1984 में बीजेपी के नेता बलवीर सिंह को हराकर दोबारा जीत हासिल की। 1991 से लेकर 1998 तक इस सीट पर अपना कब्जा स्थापित किया था।

वैभव गहलोत की राह नहीं आसान

पिता अशोक गहलोत के गढ़ में डेब्यू करने वाले पुत्र वैभव गहलोत की राह आसान नहीं होगी। साल 2014 में बीजेपी के कद्दावर नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस की प्रत्याशी चंद्रेश कुमारी को भारी मतों से हराया था। बीजेपी ने इस बार भी जोधपुर से गजेंद्र सिंह को टिकट दिया है।

कांग्रेस का दबदबा 

आजादी के बाद हुए जोधपुर संसदीय सीट पर 16 आम चुनावों और 1 उपचुनाव में 8 बार कांग्रेस का कब्जा रहा, जबकि 4 बार बीजेपी ने जीत दर्ज की। इस सीट पर सबसे ज्यादा 8 बार जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस 1957, 1967, 1980, 1984, 1991, 1996, 1998, 2009 में जीती।  जबकि 1989, 1999, 2004 और 2014 में यह सीट बीजेपी के खाते में गई। 

राजस्थान से कांग्रेस से इन्हें मिला टिकट 

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र को बाड़मेर, जबकि ज्योति मिर्धा को नागौर से टिकट दिया है। कांग्रेस से गठबंधन के लिए हनुमान बेनीवाल की रालोपा ने नागौर सीट छोड़ने की शर्त रखी थी। मिर्धा को टिकट देने से गठबंधन की संभावना धूमिल हो गई है। टोंक सवाई माधोपुर से नमो नारायण मीणा, उदयपुर से रघुवीर मीणा और कई अन्य नेताओं को टिकट मिला है।  बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की यह 13वीं सूची है। इससे पहले कांग्रेस यूपी एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए कुल 262 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 

जोधपुर संसदीय सीट से अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत राजनीति में एकदम नए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वैभव अपने पिता के गढ़ को बचाने में कामयाब हो पाएंगे या नहीं। यह तो लोकसभा चुनाव का परिणाम ही तय करेगा।    

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थानकांग्रेसअशोक गहलोतजोधपुर लोकसभा सीटराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019जोधपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर