लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: लालू के दामाद तेज प्रताप यादव को SP ने कन्नौज से बनाया उम्मीदवार, अखिलेश नहीं लड़ेंगे चुनाव

By आकाश चौरसिया | Updated: April 22, 2024 14:51 IST

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2019 में कन्नौज से सुब्रत पाठक यहां से चुनाव जीते और सांसद बने थे। हालांकि, कन्नौज में 18 अप्रैल को संसदीय क्षेत्र के लिए अधिसूचना जारी होगा। इस बार माना जा रहा है कि चुनाव बहुत कड़ा होगा।

Open in App
ठळक मुद्देLok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए कन्नौज, बलिया से प्रत्याशित घोषित किएLok Sabha Election 2024: कन्नौज से सपा ने लालू के दामाद को मैदान में उतारा Lok Sabha Election 2024: हालांकि, इस सीट से अखिलेश यादव की पत्नी भी सांसद रह चुकीं

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के तहत कन्नौज से तेज प्रताप यादव को टिकट दिया है। इसके अलावा यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र में आने वाली बलिया सीट से सनातन पांडेय को प्रत्याशी बनाया है। तेज प्रताप यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र में मंत्री रहे लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी के पति हैं। तेज प्रताप यादव इससे पहले मैनपुरी से 2014 में यहां से चुनकर संसद पहुंचे थे।

यहां ध्यान देने वाली बात है कि कन्नौज में 13 मई यानी की चौथे चरण में वोटिंग होने जा रही है। इसके अलावा बलिया में सातवें चरण में 1 जून, 2024 को वोट डाले जाएंगे। हालांकि, कन्नौज में 18 अप्रैल को संसदीय क्षेत्र के लिए अधिसूचना जारी होगा। ध्यान देने वाली बात है कि 25 अप्रैल तक ही नामांकन होना है। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में कन्नौज से सुब्रत पाठक चुनाव जीते और सांसद बने थे।

इस बार माना जा रहा है कि कन्नौज के चुनाव में कड़ी टक्कर होगी, क्योंकि अखिलेश यादव ने अपने भतीजे तेज प्रताप यादव को मैदान में उतार दिया है। मीडिया खबरों में तो ये भी सामने आ रहा था कि खुद अखिलेश यादव यहां से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और उन्होंने भतीजे को मैदान में उतारा है। इसलिए मुकाबला तो अच्छा होगा, क्योंकि एक तरफ यादव परिवार दूसरी तरफ वर्तमान सांसद सुब्रत पाठक ताल ठोकेंगे। 

सुब्रत पाठक से पहले इस सीट से डिंपल यादव यहां से सांसद रह चुकी हैं। लेकिन, मुलायम यादव की मृत्यु के बाद मैनपुरी संसदीय सीट से हुए उप-चुनाव में सपा ने डिंपल यादव को वहां से प्रत्याशी बनाया। उस समय भाजपा ने केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह भगेल को उनके सामने उतारा था। लेकिन, वो मुलायम परिवार के दबदबे के कारण चुनाव बुरी तरह हार गए थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४कन्नौजबलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP Crime: 17 साल की लड़की को पहले किडनैप किया गया, फिर 25 दिनों में कई बार हुआ रेप

भारतUP: सपा सरकार आने पर कन्नौज में सम्राट हर्षवर्धन की सोने की प्रतिमा लगायी जायेगी, अखिलेश यादव ने किया वादा

भारतVIDEO: "ये दुर्गंध पसंद करते हैं इसलिए गौशाला बना रहे हैं.. ", बीजेपी पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने दिया विवादित बयान

भारतChhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: भाजपा 10 और कांग्रेस 0?, नगरपालिका में 35 और नगर पंचायत में 81 सीट पर कब्जा, बीजेपी ने छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में किया क्लीन स्वीप!

भारतसंसदीय समिति मार्क जुकरबर्ग की लोकसभा चुनाव संबंधी टिप्पणी पर मेटा को करेगी तलब

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा