लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: 'ऑल इज वेल', राहुल-अखिलेश आए साथ, शीट शेयरिंग पर विवाद खत्म

By धीरज मिश्रा | Updated: February 21, 2024 16:06 IST

Lok Sabha Elections 2024: उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। राहुल और अखिलेश की पार्टियों के बीच शीट शेयरिंग को लेकर अब कोई विवाद नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव शीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस-सपा में ऑल इज वेल इतनी सीटों पर कांग्रेस-सपा लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। राहुल और अखिलेश की पार्टियों के बीच शीट शेयरिंग को लेकर अब कोई विवाद नहीं है। जब शीट शेयरिंग को लेकर विवाद नहीं है तो पूर्व सीएम ने भी यात्रा में शामिल होने के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है।

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों राहुल गांधी की यात्रा चल रही है। बीते दिनों पहले जब अखिलेश से पूछा गया कि क्या वह यात्रा में शामिल होंगे तो उन्होंने कहा था कि जब तक शीट शेयरिंग को लेकर फॉर्मूला सेट नहीं होता। वह यात्रा में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, बुधवार को कांग्रेस-सपा में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ऑल इज वेल हो गया है।

लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टी ने इंडिया गठबंधन को बरकरार रखने का फैसला लिया है। यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि अंत भला तो सब भला। गठबंधन होगा। सीट शेयरिंग को लेकर उन्होंने कहा कोई विवाद नहीं है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी के साथ गठबंधन जारी है और राहुल गांधी के साथ कोई विवाद नहीं है।

20 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है कांग्रेस दोनों पार्टी उत्तर प्रदेश की कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इस बारे में शाम को पार्टी के द्वारा प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा की जाएगी। वहीं, इंडिया टूडे की खबर के अनुसार, कांग्रेस उत्तर प्रदेश में करीब 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में 80 लोकसभा क्षेत्र हैं। सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी के हस्तक्षेप करने और अखिलेश यादव से बात करने के बाद दोनों पार्टियों के बीच गतिरोध खत्म हुआ।

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस ने एसपी से वाराणसी सीट से अपना उम्मीदवार वापस लेने का अनुरोध किया। कांग्रेस का अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, महाराजगंज, देवरिया, बांसगांव, सीतापुर, अमरोहा, बुलन्दशहर, गाजियाबाद, कानपुर, झाँसी, बाराबंकी, फ़तेहपुर सीकरी, सहारनपुर और मथुरा में चुनाव लड़ने की संभावना है।

गौर करने वाली बात यह है कि सोमवार को समाजवादी पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की घोषणा की। जिनमें डॉन से नेता बने मुख्तार अंसारी के भाई और बसपा सांसद अफजाल अंसारी भी शामिल हैं। 30 जनवरी को समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 16 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की थी।

कई सीटों पर स्पष्टता नहीं है

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी पूर्वांचल की बलिया लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिए चाहती है। उन्होंने बताया कि सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस को 16-18 सीटें मिल सकती हैं। लखनऊ में कांग्रेस के एक वरिष्‍ठ नेता ने बताया कि दोनों पार्टियों के बीच कुछ सीट को लेकर अदला-बदली की बात हो रही है। संभावना है कि सीट बंटवारे को लेकर बात बन जाएगी।

गौरतलब है कि सपा ने ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्‍लूसिव अलायंस (इंडिया)’ गठबंधन की अपनी सहयोगी कांग्रेस को उत्‍तर प्रदेश की 80 में से 17 लोकसभा सीट देने की पेशकश की थी। सपा अध्‍यक्ष को रायबरेली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा में शामिल होना था, लेकिन वह शामिल नहीं हुए थे। सपा ने कहा था कि अखिलेश यात्रा में तभी शामिल होंगे, जब कांग्रेस इस पेशकश को स्‍वीकार करेगी। इसके बाद ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन नहीं हो सकेगा।

टॅग्स :अखिलेश यादवAkhilesh Samajwadi Partyराहुल गांधीभारत जोड़ो न्याय यात्राBharat Jodo Nyay Yatra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र