लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाला' मैनिफेस्टो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2019 17:14 IST

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस पर हमला बोलते हुए जेटली ने कहा, 'कांग्रेस का आज का नेतृत्व जिहादियों और माओवादियों के चंगुल में है।

Open in App

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से जारी घोषणा पत्र पर बीजेपी ने पटलवार किया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि इस घोषणा पत्र में ऐसी बातें हैं जो देश को तोड़ने वाली हैं और देश की एकता के खिलाफ हैं। 

अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहा गया कि जो वो वादे करते हैं उसे निभाते हैं। उन्होंने कश्मीर को लेकर कांग्रेस की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि  नेहरू-गांधी परिवार की जम्मू कश्मीर को लेकर जो ऐतिहासिक भूल थी, उस एजेंडा को ये आगे बढ़ा रहे हैं। 

अरुण जेटली ने कहा कि हालांकि कांग्रेस के पास एक ड्राफ्टिंग कमिटी है लेकिन लगता है 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' में शामिल कांग्रेस अध्यक्ष के दोस्तों ने जम्मू कश्मीर और राष्ट्रीय सुरक्षा पर नीति बनाने का काम किया है। 

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए जेटली ने कहा, 'कांग्रेस का आज का नेतृत्व जिहादियों और माओवादियों के चंगुल में है। वो घोषणा पत्र में कह रहे हैं कि आईपीसी से सेक्शन 124-A हटा दिया जाएगा, देशद्रोह करना अब अपराध नहीं है। जो पार्टी ऐसी घोषणा करती है, वो एक भी वोट की हकदार नहीं है।  

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इस घोषणा पत्र में न्यूनतम आय योजना (NYAY) से लेकर स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दे पर कई बड़े वादे किए गए हैं। कांग्रेस ने घोषणा पत्र का नाम जन आवाज है और घोषणा पत्र के कवर पर 'हम निभाएंगे' लिखा है।

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेस घोषणा पत्रअरुण जेटलीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज