लाइव न्यूज़ :

Lockdown: करीब 180 उड़ानों के जरिये नौ अप्रैल तक की गई 258.24 टन माल की ढुलाई: मंत्रालय

By भाषा | Updated: April 11, 2020 06:06 IST

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘सार्वजनिक पाबंदी के दौरान ‘लाइफ लाइन उड़ान’ योजना के तहत 180 से अधिक उड़ान भरी गयीं। इसमें से 114 का संचालन एअर इंडिया और एलायंस एअर ने किया जबकि 58 का परिचालन वायुसेना ने किया।’’

Open in App
ठळक मुद्देदेश में 21 दिन के लॉकडाउन (बंद) के दौरान कुल 180 से अधिक उड़ानों के जरिये 9 अप्रैल तक 258.24 टन आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई की गई।नागर विमानन मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उसकी ‘लाइफलाइन उड़ान’ योजना के तहत इन विमानों ने उड़ान भरी।

देश में 21 दिन के लॉकडाउन (बंद) के दौरान कुल 180 से अधिक उड़ानों के जरिये 9 अप्रैल तक 258.24 टन आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई की गई। नागर विमानन मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उसकी ‘लाइफलाइन उड़ान’ योजना के तहत इन विमानों ने उड़ान भरी।

कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए देशभर में 24 मार्च से 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।

मंत्रालय ने हवाई मार्ग से अनिवार्य वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ‘लाइफलाइन उड़ान’ योजना की शुरुआत की थी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘सार्वजनिक पाबंदी के दौरान ‘लाइफ लाइन उड़ान’ योजना के तहत 180 से अधिक उड़ान भरी गयीं। इसमें से 114 का संचालन एअर इंडिया और एलायंस एअर ने किया जबकि 58 का परिचालन वायुसेना ने किया।’’

मंत्रालय ने कहा कि इस योजना के तहत शुक्रवार को 10.22 टन मालवहन के लिए कुल 13 उड़ानें भरी गयीं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र