लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: सुनो लाड़लियों, 1 मार्च को खाते में आएगी लाडली बहना की राशि

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: February 21, 2024 17:34 IST

मध्य प्रदेश में लाडली बहनों के खाते में इस बार मार्च महीने की पहली तारीख को ही राशि आ जाएगी। मोहन सरकार ने होली और शिवरात्रि पर के कारण 1 मार्च को राशि देने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी में लाडली बहनों को एक मार्च को मिलेगी योजना की राशिमोहन सरकार ने जारी की लाडलियों को देने वाली राशि की तारीख

लाडली बहनों के खातों में एक मार्च को खुशखबरी

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए तुरुप का इक्का साबित हुई लाडली बहन योजना अब लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं को खुश करेगी। प्रदेश की मोहन सरकार ने ऐलान किया है की मार्च महीने में पहली तारीख को ही लाडली बहनों के खाते में योजना का पैसा डाला जाएगा। सरकार इसके पीछे होली और महाशिवरात्रि का त्योहार होना बता रही है।

 

लोकसभा चुनाव से पहले सरकार का बड़ा कदम

लेकिन इसके पीछे मूल वजह  लोकसभा चुनाव को लेकर लगने वाली आचार संहिता को भी माना जा रहा है शिवराज सरकार में शुरू हुई लाडली बहन योजना हर बार 10 तारीख को महिलाओं के खाते में राशि डाली जाती थी ₹1000 से शुरू हुई योजना अब 1250 रुपए में बदल गई है यानी कि प्रदेश की करीब एक करोड़ 29 लाख महिलाओं के खाते में सरकार 1250 रुपए देती है लेकिन मार्च महीने में लगने वाली लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले सरकार ने 1 मार्च को ही महिलाओं के खाते में राशि डालने का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से महिलाओं के खाते में 1 मार्च को 10वीं बार राशि डाली जाएगी।

 मार्च महीने में दो बड़े त्यौहार है मार्च में ही महाशिवरात्रि और होली का त्यौहार है और यही वजह है कि सरकार त्योहारों से पहले ही राशि डालकर महिलाओं को खुश करने की तैयारी में है।

दरअसल कांग्रेस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज ही सरकार से सवाल पूछा था कि भाजपा के चुनाव में की गई घोषणा के तहत लाडली बहनों के खाते में ₹3000 की राशि कब देगी। सरकार ने फिलहाल लाडली बहन योजना की राशि बढ़ाने का तो ऐलान नहीं किया लेकिन मार्च की पहली तारीख को महिलाओं के खाते में राशि डालकर यह जताने की कोशिश जरूर किया कि बीजेपी की घोषणा पर अमल जारी रहेगा और विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में रही लाडली बहन योजना जारी रहेगी।

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshमोहन यादवकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला