लाइव न्यूज़ :

झारखंड के साहेबगंज जिले में एक परिवार पर आफत बनकर गिरी आसमानी बिजली, चार बच्चों की हुई मौत, एक की स्थिती गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: April 30, 2023 18:11 IST

बाबुटोला मोड़ के समीप आम बगान में रविवार के दोपहर आसमानी बिजली गिरने से चार बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि एक बच्चे गंभीर रूप से घायल है।

Open in App
ठळक मुद्देबारिश तेज होने के कारण पाँचों बच्चे एक आम के पेड़ के नीचे खड़े थेइसी दौरान तेज गर्जन के साथ ठनका उस आम पेड़ के पास गिराजिससे घटना स्थल पर ही चार बच्चों की मौत हो गई, एक गंभीर रूप से घायल हो गया

साहेबगंज (झारखंड): साहेबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी उधवा पंचायत के बाबूटोला मोड़ के पास आसमानी बिजली एक परिवार पर कहर बनकर गिरी। बारिश के दौरान बिजली गिरने से सगे भाई-बहन समेत 4 बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक बच्चे के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि बाबुटोला मोड़ के समीप आम बगान में रविवार के दोपहर आसमानी बिजली गिरने से चार बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि एक बच्चे गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज आंधी आने पर छोटे-छोटे बच्चे आम बगान में टिकोला चुनने पहुंचे थे। 

इसी बीच बारिश तेज होने के कारण पाँचों बच्चे एक आम के पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान तेज गर्जन के साथ ठनका उस आम पेड़ के पास गिरा। जिससे घटना स्थल पर ही चार बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक की स्थिती गंभीर रूप से झुलस गया। मृतक चार बच्चे एक ही परिवार के हैं, इसमें से दो सगे भाई-बहन भी हैं। 

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मृतक की पहचान बाबुटोला के अयसा खातुन 14 वर्ष, नजरुल शेख 10 वर्ष दोनों पिता हुमायू शेख, तौकीर शेख 12 वर्ष पिता मेहबूब शेख एवं जहीद शेख 10 पिता असराफूल शेख की मौत हो गई। जबकि हुमायू शेख की 8 वर्षीय पुत्री नसतरा खातुन घायल है। घायल का इलाज स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। 

घटना की सूचना पाते ही राधा नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आसमानी बिजली गिरने से चार बच्चे की मौत हो चुकी है और एक घायल है। उसकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। वहीं इसकी जानकारी प्रखंड प्रशासन को भी दी गई है।

टॅग्स :झारखंडसाहेबगंज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज