लाइव न्यूज़ :

बच्‍ची पर हमले के बाद आवारा कुत्‍तों के पुनर्वास के लिए नगर निगम को लिखा गया पत्र

By भाषा | Updated: November 9, 2021 21:31 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र), नौ नवंबर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की पॉश आवासीय कॉलोनी के परिसर के अंदर आवारा कुत्तों के एक झुंड द्वारा चार साल की बच्ची पर हमला करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने मंगलवार को क्षेत्र में इस बढ़ते खतरे पर संज्ञान लेने के लिए नगर निगम को पत्र लिखा।

वीडियो क्लिप में बच्ची पर हमला होते हुए दिख रहा है,जिसे शायद गंभीर चोटें आतीं अगर कोई राहगीर उसे बचाने के लिए नहीं दौड़ा होता।

एएमयू के प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम ने मीडिया कर्मियों को बताया कि छात्रावासों में कोरोना वायरस के मद्देनजर भोजन सुविधाएं बंद होने से आवार कुत्ते रसोई से मिलने वाले जूठन और कचरे से वंचित हो गये और उनका व्यवहार उग्र हो गया।

नगर निगम को लिखे अपने पत्र में विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जफर आबिदी ने कॉलोनी के निवासियों के प्रति लगातार आक्रामकता दिखा रहे इन कुत्तों के पुनर्वास की तत्काल व्यवस्था करने का आग्रह किया है। एएमयू अधिकारियों ने कहा कि लड़की को चोटें आई हैं लेकिन अब वह खतरे से बाहर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां