लाइव न्यूज़ :

चीन सीमा पर तनाव के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग को जल्द खोलने में राह आसान कर रही कम बर्फबारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 18, 2022 14:55 IST

अधिकारियों ने बताया कि सोनामर्ग-बालटाल रोड पर इस बार 4 से 6 फीट बर्फ है और जोजिला पर यह 8 से 10 फुट है। यही कारण था कि इस बार अधिकारियों को इसे जल्द चालू करने की उम्मीद बंधी है। 

Open in App
ठळक मुद्देबीआरओ के बीकन संगठन के अनुसार, इस राजमार्ग से बर्फ हटाने का कार्य पूरी तेजी के साथ जारी है। अगर मौसम ने साथ दिया तो इस राजमार्ग से इस माह के अंत तक बर्फ को हटा दिया जाएगा।

जम्मू: लद्दाख सेक्टर में चीन सीमा पर दो सालों से जारी तनातनी के माहौल के बीच एलएसी तक सप्लाई को निर्बाध जारी रखने की खातिर 434 किमी लंबे श्रीनगर-लेह राजमार्ग को खुला रखना सीमा सड़क संगठन के लिए चुनौती साबित हो रहा है। इतना जरूर था कि इसके इस बार जल्दी खुल जाने की संभावना इसलिए व्यक्त की जा रही है क्योंकि इस राजमार्ग पर इस बार उतनी बर्फबारी नहीं हुई है जितनी पिछले साल हुई थी।

बीआरओ के बीकन संगठन के अनुसार, इस राजमार्ग से बर्फ हटाने का कार्य पूरी तेजी के साथ जारी है। दरअसल जम्मू कश्मीरलद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन इस पर जोर दे रहे हैं कि राजमार्ग जल्द से जल्द खुल जाए। हालांकि इस राजमार्ग पर पिछले साल की बनिस्बत कम बर्फबारी हुई है पर राजमार्ग से बर्फ हटाने में जुटे कर्मियों को कई स्थानों पर हिमस्खलन की परिस्थितियों से दो चार होना पड़ रहा है जो कार्य में लगातार बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। बीआरओ के अधिकारियों के बकौल, अगर मौसम ने साथ दिया तो इस राजमार्ग से इस माह के अंत तक बर्फ को हटा दिया जाएगा। और फिर राजमार्ग की परिस्थितियों को जांचने के बाद ही इस पर यातायात बहाल करने की अनुमति प्रदान की जाएगी।

माना कि श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर इस बार कम बर्फ गिरी है पर इस राजमार्ग के सबसे ऊंचे प्वाइंट जोजिला दर्रे पर ऐसा नहीं है। वहां जम कर बर्फ गिरी और अब वहीं पर हिमस्खलन बीआरओ कर्मियों के लिए चुनौती बने हुए हैं। याद रहे जोजिला दर्रे को बर्फ के कारण साल में 4 से 6 महीने तक बंद रखा जाता है। अधिकारियों ने बताया कि सोनामर्ग-बालटाल रोड पर इस बार 4 से 6 फीट बर्फ है और जोजिला पर यह 8 से 10 फुट है। यही कारण था कि इस बार अधिकारियों को इसे जल्द चालू करने की उम्मीद बंधी है। 

वैसे हर साल जोजिला में 10 से 15 फुट और सोनामर्ग-बालटाल पर भी इतनी ही बर्फ होती थी। बीआरओ अधिकारियों के मुताबिक, जोजिला से सोनामर्ग के 30 किमी के भाग में ही उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। सोनामर्ग से जोजिला तक बर्फ साफ करने का जिम्मा प्रोजेक्ट बीकन और करगिल की तरफ वाले भाग से बर्फ को हटाने की जिम्मेदारी प्रोजेक्ट विजयांक के हवाले है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज